दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जल्द मिलेगा नया दादर रोड: महापौर, पार्षद और रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण

भिलाई 03। भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में चरोदा बस स्टैंड चौक से दादर जाने वाले मार्ग पर आठ सौ मीटर जर्जर रोड की समस्या के निदान के लिए महापौर निर्मल कोसरे, वार्ड पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा, व रेलवे के अधिकारियों ने संयुक्त दौरा किया। जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए महापौर निर्मल कोसरे ने रेलवे अधिकारियों से कहा कि रेलवे स्वयं डामरीकरण कराए अथवा निगम को निर्माण के लिए एनओसी दे।

इस पर रेलवे प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि वर्तमान रोड पर डामरीकरण के लिए वह निगम को एनओसी नहीं दे सकता और न ही स्वयं ही निर्माण करेगा। सोलर प्लांट के लिए जमीन लीज पर दी जा चुकी है। ऐसे में सिंचाई नहर के किनारे 40 फीट चौड़ी सड़क निर्माण हेतु रेलवे ने वैकल्पित व्यवस्था करते हुए जगह प्रदान की है। उक्त जगह का निरीक्षण कर दोनों पक्षों द्वारा आम सहमति निर्मित हुई है।

महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि वर्तमान रोड के डामरीकरण के लिए रेलवे ने एनओसी देने से मना कर दिया है। डीआरएम से चर्चा के बाद संयुक्त निरीक्षण किया गया है। विकल्प के रूप में सिंचाई नहर के किनारे 40 फीट रोड निर्माण के लिए रेलवे ने सहमति दी है इस पर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रेलवे अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाकर दे, जिससे रोड का निर्माण अति शीघ्र शुरू किया जा सके।

वार्ड पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे और रेलवे के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात नहर किनारे सड़क बनाने पर सहमति बनी। उक्त रोड करीब तीस वर्ष पहले बीएसपी द्वारा बनाया गया था जो कि अब जर्जर स्थिति में है।

ज्ञात हो कि वार्ड पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा ने निकाय चुनाव के घोषणा पत्र में उक्त रोड को बनाने की बात कही थी, जितने के बाद वो इस कार्य के लिए लगातार प्रयासरत रहे, आखिरकार अब इस रोड को नया बनाने की सहमति मिल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button