दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार स्टेडियम के पास अवैध नशीली सिरप एवं कैप्सूल बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 14.02.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान पं० दीनदयाल मिनी स्टेडियम शौचालय के पास, खुर्सीपार में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीले सिरप एवं कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इफ्तेखार खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भिलाई-03 तथा मोहम्मद अब्बास रजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, भिलाई भट्ठी बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशीले सिरप, कैप्सूल एवं बिक्री की नगदी बरामद की गई।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 21(सी), 22, 27(ए) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम : (1.) इफ्तेखार खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भिलाई-03 (2.) मोहम्मद अब्बास रजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, भिलाई भट्ठी।

जप्त सामग्री :
▪️ 17 नग प्लास्टिक शीशी नशीले सिरप सहित, कुल कीमत ₹3,145/-
▪️ 13 स्ट्रीप (प्रत्येक में 08 नग) नशीले कैप्सूल, कुल कीमत ₹884/-
▪️ नगदी ₹9,500/- (नशीली दवाओं की बिक्री रकम)
▪️ एक चारपहिया वाहन टाटा सफारी क्रमांक CG07CH9614, कीमत लगभग ₹5,00,000/-
▪️ दो नग मोबाइल फोन (विवो एवं सैमसंग कंपनी)

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि सुरेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक चुमूक सिन्हा एवं आरक्षक चन्द्रभान चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button