BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत ने ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर

भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का कमाल देखने को मिला। इस मैच में जिम्बाब्वे की तरफ से ओपनिंग में उतरी ब्रायन बेनेट और मरुमानी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी को अक्षर पटेल ने पारी के 7वें ओवर में तोड़ा जब उन्होंने मरुमानी को 20 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया…

 

चेन्नई (ए)। भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली पिछली हार को भुलाते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले को 72 रनों से अपने नाम करने के साथ नेट रनरेट में भी भारी सुधार किया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 256 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।

इस टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उन्हें इस बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ जहां जिम्बाब्वे अब सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से बाहर हो गई है, तो वहीं टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी, जो एक मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का लक्ष्य दिया है। करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का कमाल देखने को मिला। इस मैच में जिम्बाब्वे की तरफ से ओपनिंग में उतरी ब्रायन बेनेट और मरुमानी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी को अक्षर पटेल ने पारी के 7वें ओवर में तोड़ा जब उन्होंने मरुमानी को 20 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डिओन मेयर्स बल्ले से कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा के बीच में तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी तो देखने को मिली लेकिन तब तक उनकी हार लगभग तय हो गई थी।

Related Posts