BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 4 मार्च: सिंह राशि वालों घबराहट-बेचैनी से निजात मिलेगी, धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी

आज 4 मार्च, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि दोपहर 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके अलावा आज पूर्व फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ धृति, शूल योग बन रहा है। आज रंगों की होली खेली जाएगी। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

 

 

मेष राशि: स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति जितनी खराब थी या जो थोड़ा गड़बड़ था, सायं काल (शाम) से उसमें थोड़ी अच्छी स्थिति आ जाएगी। शत्रु एक्टिव हो सकते हैं, लेकिन उनका निदान आप निकाल लेंगे और दबदबा आपका कायम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय अच्छा कहा जाएगा; आप तरक्की कर रहे हैं। बस अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी मत होने दीजिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में पजेसिवनेस थोड़ी हावी हो सकती है, जिसके कारण मन परेशान हो सकता है। जो लोग संतान वाले हैं, बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है और स्वास्थ्य में काफी सुधार हो चुका है। नए-नए आय के मार्ग बन रहे हैं। कुछ मामलों में यह बड़ा ही शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का अवसर मिलेगा। प्रेम और संतान में काफी सुधार हो चुका है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी हो गई है। कुल मिलाकर यह अच्छा समय है, बस गृह-कलह से बचिए। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि: स्वास्थ्य में सुधार, पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से शुभ समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: घबराहट-बेचैनी से निजात मिलेगी। धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य पे अभी भी ध्यान रखना पड़ेगा आपको। उदर रोग पे ध्यान रखना पड़ेगा। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। इन सारी नकारात्मक चीजों के साथ सकारात्मकता बनी रहेगी आपकी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि: शाम होते-होते अच्छी स्थिति हो जाएगी आपकी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। थोड़ा डिस्टरबेंस बना रहेगा फिर भी प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी। मानसिक परेशानी थोड़ी हो सकती है। बच्चों के सेहत पे ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। थोड़ा मन आघात महसूस करेगा, अवसाद की स्थिति रहेगी, लेकिन जीत आपकी होगी। व्यापार सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि: व्यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शुभ समय कहा जाएगा इसको। नए व्यापार की शुरुआत अगर करना चाहते हैं, तो सायंकाल के बाद कोई भी प्लानिंग कर लीजिए। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बच के पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। वाहन धीरे चलाएं। धनार्जन इस बीच होता रहेगा और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ के संकेत बनेंगे। बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए, मानसिक स्थिति पर ध्यान रखिए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सा अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। रंगीन दिन गुज़ारेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। एन्जॉयिंग रहेंगे। अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Related Posts