BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी टक्कर

भारतीय टीम ने एक बार फिर से टी20 विश्व कप के फाइनल में एंट्री मार दी है। पहले बल्लेबाजी कर टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करेगी, लेकिन इंग्लैंड ने भी सात विकेट पर 246 रन बना दिए। भारत ने सात रन से मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब 8 मार्च को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा…

 

 

मुंबई (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। इंग्लैंड को अगर इस साल के टी20 विश्व कप का फाइनल खेलना है तो 254 रन बनाने का लक्ष्य दिया था लेकिन इंग्लैंड की टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

इंग्लैंड ने बैठल की शतक की बदौलत सात विकेट पर 246 रन बना दिए। भारत ने सात रन से मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब 8 मार्च को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

संजू सैमसन एक बार​ फिर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। हालांकि अभिषेक का बल्ला फिर नहीं चला और वे 9 ही रन बनाकर चलते बने। ईशान ने तीन नंबर पर आकर 18 बॉल पर 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए। हार्दिक ने 12 पर 27 और तिलक ने केवल सात बॉल पर 21 रनों की पारी खेल दी।

सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, जिसमें उन्होंने अपने पारी की शुरुआत तो काफी अच्छी की थी, लेकिन दूसरे ओवर में विल जैक्स के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 7 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ऐसे में अभिषेक काफी ज्यादा आलोचना का भी सामना कर रहे हैं, जिसमें सेमीफाइनल मुकाबले में जब वह आउट हुए तो सोशल मीडिया पर भी फैंस ने उनको लेकर जमकर मीम्स शेयर अपने गुस्से का इजहार काफी मजाकिया अंदाज में किया।

Related Posts