छत्तीसगढ़फीचर्ड

जंगल में लकड़ी लेने गई महिला से जबरदस्ती बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फारेस्ट डिपो जंगल में लकड़ी लेने गई महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी को पखांजूर पुलिस ने किया गिरफ्तार…गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड…आरोपी तरसेम सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम छोटेकापसी थाना पखांजूर जिला उ.ब. कांकेर (छग), थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 63/2026 धारा- 64 (1) बीएनएस…

 

 

 

कांकेर। प्रार्थिया थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दो महिना पूर्व प्रार्थिया सुबह फारेस्ट डिपो जंगल लकड़ी लेने गई थी, समय करीब 09 बजे आरोपी तरसेम सरदार जंगल में प्रार्थिया के पास आया और अचानक पीछे से पकड़कर कर प्रार्थिया को पत्थर के उपर गिरा जबरदस्ती बलात्कार किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में 63/2026 धारा- 64 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल अशोक राखेचा पुलिस अधीक्षक जिला उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशानुसार राकेश कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में रवि कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही की गई।

पखांजूर पुलिस ने आरोपी तरसेम सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम छोटेकापसी थाना पखांजूर जिला उ.ब. कांकेर को पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पाखंजूर, उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, ASI बिन्दुलता देवांगन, प्रआर 102 रुबेन टोप्पो, मआर. 247 सरोज मण्डावी, आरक्षक 80 मनोज राणा।

कांकेर पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान जारी है। किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नं. 94791-55125 पर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button