BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

CSMCL ओवर टाईम भुगतान घोटाला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 44/2024, धारा-7 (बी), 8, भ्र.नि.अ. 1988 यथासंशोधित 2018 एवं धारा-467, 468, 471, 120-बी भा.द.वि. के प्रकरण में ब्यूरो ने मैन पावर एजेंसी ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड के फील्ड आफिसर अभिषेक कुमार सिंह एवं एकाउंटेट तिजऊ राम निर्मलकर को दिनांक 19.04.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों द्वारा दिनांक 29.11.2023 को 03 व्यक्तियों से नगद 28.80 लाख रूपये जप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ शासन को सूचना प्रेषित की गई थी, जिसके आधार पर ब्यूरो में प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया था।

विवेचना में पाया गया कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवर टाईम के नाम पर मैन पावर एजेंसियों को लगभग 115 करोड़ रूपये भुगतान किया गया है। नियमानुसार यह राशि शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को देय अतिरिक्त भुगतान थी तथा यह राशि बिलों के माध्यम से मैन पावर एजेंसियों को इस उ‌द्देश्य से भुगतान की जाती थी कि एजेंसियों द्वारा उनके कर्मचारियों को वास्तवित भुगतान किया जाए।

परन्तु व्यवहार में यह राशि कर्मचारियों को भुगतान न होकर एजेंसियों के माध्यम से अवैध रूप से कमीशन के रूप में निकाली जाती थी तथा सीएसएमसीएल के अधिकारियों एवं प्रायवेट व्यक्तियों को वितरित की जाती थी। अंततः यह रकम अनवर ढेबर तक पहुंचाया जाता था।

विवेचना में पाया गया कि उक्त दोनों आरोपी ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड के कर्मचारी थे तथा दिनांक 29.11.2023 को रिश्वती रकम 28.80 लाख रूपये कंपनी के बैंक खाते से निकाल कर सीएसएमसीएल के अधिकारियों तक पहुंचाने के लिये आरोपी नवीन प्रताप सिंह तोमर द्वारा भेजे गये व्यक्तियों को देने गये थे।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को दिनांक 20.04.2026 को माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 27.04.2026 तक पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

Related Posts