BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में लगी भीषण आग, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया निरीक्षण

रायपुर। जयस्तम्भ चौक, बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में आज सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

घटना कार्यालय बंद होने के समय हुई, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। भवन और दस्तावेजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बचाव कार्य में एसडीएम नंद कुमार चौबे, जिला सेनानी नगर सेना पुष्पराज सिंह, रायपुर तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित संबंधित अधिकारी भी सक्रिय थे।

Related Posts