BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वीडियो न्यूज डिलीट करने के एवज में 35 हजार रुपए लेने वाले दो यूट्यूबर के खिलाफ महिला ने कराया अपराध दर्ज

भिलाई 03। प्रार्थिया ने पुरानी भिलाई थाना में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि वह ग्राहक सेवा केन्द्र की पिछले 5 वर्षों से संचालन कर रही है, कुछ दिन पूर्व यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज उसके आफिस ग्राहक सेवा केंन्द्र में आधार कार्ड का फोटो कापी करने के नाम से आये एवं कुछ लोगों को लेकर आये एवं उसकी छवि खराब के मकसद से उसकी बातों को तोडमरोड कर विडियो न्युज बनाये।

वीडियो डिलीट करने बदले में दिनांक 03/06/2026 को उससे पचास हजार रूपये की मांग की गई, रुपये नहीं देने पर और विडियो बना कर बदनाम करने की धमकी दी। शिक्षित महिला होने और अपनी बदनामी के डर से दिनांक 03/06/2026 को पैत्तीस हजार रूपये थाना भिलाई-3 के पीछे जाकर उनको दी तब उसके द्वारा बनायी हुई न्युज विडियो को डिलिट कर दी गई तथा पुनः उसके द्वारा प्रार्थी से दो लाख रूपये कि मांग की गई। पैसे नहीं देने पर उसको बदनाम करने कि धमकी भी दी गई।

यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज ने मांगी गई दो लाख रुपए को नहीं देने पर पुनः बनायी गई न्युज विडियो को पुनः तोडमरोड कर तीन से ज्यादा अलग-अलग विडियो बना कर बदनाम करने के कोशिश कि जिसके कारण प्रार्थी बहुत बदनामी हुई एवं लोगों के द्वारा उसको वर्तमान में गलत समझने लगे जिस के कारण उसके आफिस ग्राहक सेवा केन्द्र जाने में शर्मिन्दगी महसुस करने लगी। प्रार्थी के आवेदन पर यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज के खिलाफ अपराध क्रमांक 323/2026, धारा 308 (2) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

ज्ञात हो कि महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुरानी भिलाई थाना में जमकर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भिलाई 03 न्यायालय में प्रस्तुत किया था। आरोपियों ने जमानत याचिका लगाई थी लेकिन माननीय न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दिया था, तब से दोनों आरोपी जेल में है और अब गुरुवार को दोनों के खिलाफ एक नया एफआईआर दर्ज किया गया है।

Related Posts