छत्तीसगढ़फीचर्ड

क्रेडिट कार्ड से लाखो रूपये निकाल कर ठगी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार: आरोपी के कब्जे से 1 लाख रू नगदी, 06 नग क्रेडिट कार्ड बरामद

01 आरोपी भिलाई 02 आरोपी नागपुर महाराष्ट्र गिरफ्तार…दोनो आरोपियो द्वारा करीबन 50 लाख रूपये की ठगी कर अपने घर से थे फरार…आरोपी के कब्जे से 1 लाख रू नगदी, 06 नग क्रेडिट कार्ड जमीन खरीदी के दस्तावेज, पीड़ितो के बायोडाटा वाला डायरी 01 नग मोटर सायकल बरामद…

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में कई लोगो के क्रेडिट कार्ड से लाखो रूपये निकालकर फ्राड करने वाले फरार आरोपियो के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल टीम बालोद से विशेष टीम बनाया गया था। जिस पर प्रकरण के दोनो आरोपियो को भिलाई जिला दुर्ग व नागपुर महाराष्ट्र से पकडने में सफलता मिली है।

प्रकरण क्रमांक 01- प्रकरण का विवरण इस प्रकार का है कि प्रार्थी सुखराम ठाकुर पिता स्व. दषरूराम ठाकुर द्वारा एसबीआई डौण्डीलोहारा में क्रेडिट कार्ड बनावाया था उपयोग नही होना कहकर आरोपी सुरेन्द्र साहू और जीवनलाल चंदेल ने प्रार्थी से उसका क्रेडिट कार्ड बंद करवा देता हू कहकर अपने पास रख लिया और दिनांक 13.04.2022 से 22.12.2022 तक कुल 17,24,939 (सत्रह लाख चौबीस हजार नौ सौ उनचालिस रूपये) प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड से आहरण कर धोखाधडी किया गया।प्रार्थी जब आरोपियों से इस संबध में जानकारी प्राप्त किया तो आरोपी एफआईआर के डर से प्रार्थी को 15,74,939 रूपये वापस कर दिया। लेकिन 150000 रूपये नही दिया। प्रार्थी के अलावा दोनो आरोपी सुरेन्द्र साहू व जीवन लाल चंदेल ने इसी प्रकार का ठगी कर खिलावन उर्वषा से 108963 रूपये , जगन्नाथ कोरेटिया से 162538 रूपये, ललित कुमार देवहारी से 71242 रूपये कुल 492743 रूपये की ठगी किया गया है। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 84/2023 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण क्रमांक 02- प्रकरण का विवरण इस प्रकार का है कि प्रार्थी लून करण ठाकुर पिता स्व.मानू राम ठाकुर द्वारा एसबीआई डौण्डीलोहारा में क्रेडिट कार्ड बनावाया था उपयोग नही होना कहकर आरोपी सुरेन्द्र साहू और जीवनलाल चंदेल ने प्रार्थी से उसका क्रेडिट कार्ड बंद करवा देता हू कहकर अपने पास रख लिया और दिनांक 12.07.2022 से 14.03.2023 तक कुल 6,75,747 रूपये प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड से आहरण कर धोखाधडी किया गया प्रार्थी जब आरोपियों से इस संबध में जानकारी प्राप्त किया तो आरोपी एफआईआर के डर से प्रार्थी को 102000 रूपये वापस कर दिया। लेकिन 573747 रूपये नही दिया। प्रार्थी के अलावा दोनो आरोपी सुरेन्द्र साहू व जीवन लाल चंदेल ने इसी प्रकार का ठगी कर तिलक राम ठाकुर से 863918 रूपये आहरण कर उसमें से 248500 वापस किया गया है बाकि 615418 रू अभी तक नही दिया गया है। एवं भूधर दास जोषी से 227406 रूपये आहरण कर उसमें से 183000 वापस किया गया है बाकि 44406 रू अभी तक नही दिया गया है।

इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल 1233571(बारह लाख तैतिस हजार पाच सौ इखत्तर) रूपये की ठगी किया गया है। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 94/2023 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनो प्रकरणो में आरोपियो द्वारा कुल 1726314 (सत्रह लाख छब्बीस हजार तीन सौ चौदह रूपये) की ठगी किया गया है। जो बकाया है बाकि कुल ठगी की रकम करीबन 50 लाख रूपये है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा प्रकरणो के आरांेपियो के संबध में पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल टीम बालोद की विषेष टीम तैयार किया गया था। जिस पर टीम द्वारा दोनो आरोपियो के निवास स्थान भिलाई दुर्ग एवं हिरेतरा पेंड्रावन जिला बेमेतरा में दबिष दिया गया जहां से दोनो आरोपी फरार थे आरोपियो के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आरोपी सुरेन्द्र साहू जो राजस्थान में था भिलाई आने पर रास्ते में घेराबंदी कर उसको पकडा गया जो अपने दूसरे साथी जीवन लाल चंदेल को नागपुर महाराष्ट्र होना बताने पर साबयर सेल टीम द्वारा तत्काल नागपुर महाराष्ट्र जाकर जीवन लाल की पतासाजी करने पर वह नागपुर किराये के मकान से फरार था टीम द्वारा वहां कैम्प कर लोकल मुखबीर व सूचना संकलन से आरोपी जीवन लाल चंदेल को पकड़ कर जिला बालोद लाया गया।

आरोपियो के कब्जे से 01 लाख रूपये नगदी, 06 नग क्रेडिट कार्ड, 01 नग मोटर सायकल हॉनेट , जमीन खरीदी ब्रिक्री के दस्तावेज, पीड़ितो के बायोडाटा वाला डायरी बरामद किया गया है मामले की विवेचना जारी है अन्य और आरोपी मिलने की संम्भावना है।

आरोपी का नाम व पता- सुरेन्द्र कुमार साहू पिता कोमलदास साहू पता दृश्याम नगर केम्प 01 भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)।

जीवन लाल चंदेल पिता भुसुमलाल चंदेल पता दृग्राम हिरेतरा पेंड्रावन जिला बेमेतरा(छ.ग.)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button