BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर मिर्च पाउडर डालकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंध एवं आधार कार्ड को लेकर उपजे विवाद के दौरान आरोपी द्वारा युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई…

दिनांक 15.10.2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे शिवपुरी क्षेत्र में आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार किया…

हमले में घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु दुर्ग रेफर किया गया…

अपराध क्रमांक 779/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

 

भिलाई। प्रार्थी अमित कुमार बंजारे द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.10.2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे वह अपनी प्रेमिका किरण गुप्ता के साथ आरोपी दीपक गुप्ता के पास पहुंचा था। किरण द्वारा अपने प्रेमी से विवाह के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता के संबंध में आरोपी से आधार कार्ड मांगे जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी।

इसी दौरान आरोपी दीपक गुप्ता ने नया मकान दिखाने की बात कहकर अमित को शिवपुरी क्षेत्र की ओर ले गया। वहां आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे धारदार हथियार से वार किया। हमले के दौरान अमित एवं किरण ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्ग रेफर किया गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 779/2026, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा घायल एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम: दीपक गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी कैंप-01, जलेबी चौक, दीदार स्टूडियो के पीछे, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री: घटना में प्रयुक्त 01 धारदार हथियार।

Related Posts