BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

परिचित का होने फायदा उठाकर बैंक डिटेल लेकर खाता खोलकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.80 करोड़ रुपए का हुआ ट्रांजेक्शन

ऑनलाइन फ्रॉड एवं सट्टा का रकम आहरण करने के लिए बैंक अकाउंट खरीदने – बेचने वाले के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की कार्यवाही…धोखे से परिचितों के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर अन्य को बेचने का मामला में गांधीनगर पुलिस की कार्यवाही…प्रार्थी के अलग अलग बैंक खातों के 1 करोड़ 80 लाख का ट्रांजेक्शन पाए जाने पर बैंक ने सूचित करने पर प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराया अपराध…म्यूल खाता धारकों एवं खाता की खरीदी-बिक्री करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही चलती रहेगी…

 

 

अंबिकापुर। प्रार्थी वैभव सुर्यवंशी ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवापारा निवासी सुमित सिंह एवं अनुज सिंह ने घर बनवाने के लिए राशि का लेन- देन हेतु बैंक खाता की आवश्यकता होना बताकर आई.डी. बी.आई. बैंक में प्रार्थी के नाम से 02 बैंक खाता खुलवाया और कुछ दिन बाद खाते से संबंधित ए.टी.एम. कार्ड चेक बुक, पासबुक मांग कर ले गया। प्रार्थी को जानकारी मिली की उसके बैंक खातों से 80 लाख एवं दूसरे खाते से 1 करोड़ के आस-पास का ट्रांन्जेक्शन हुआ है तब उसने बैंक में आवेदन देकर अपना खाता बंद करवाया एवं थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्र- 314/2026 धारा 318(4), 319, 317(4),3(5) बी.एन.एस. पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी अनुज सिंह को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया जिसने बताया कि वह अलग-अलग लोगों से बैंक खाता प्राप्त कर उसमे ऑनलाइन फ्रॉड एवं सट्टा का पैसा लेन देन एवं आहरण करता है।

आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी अनुज सिंह पिता सर्वजीत सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी चर्च के सामने नवापारा थाना गांधीनगर अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी सुमित सिंह निवासी नवापारा को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण में सम्मिलित अन्य लोगों के विरुद्ध जाँच जारी है।

सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट धारकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। विगत 10 दिनों में म्यूल अकाउंट के 4 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए खाता धारक एवं बैंक खाता खरीदने – बेचने वाले 20 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

म्यूल अकाउंट धारक एवं बैंक खाता, अवैध सिम खरीदी बिक्री के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की निरंतर कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। सरगुजा पुलिस द्वारा युवाओं को ऐसे अनैतिक कार्यों में संलिप्त नहीं होने की पूर्व में भी अपील की गई है।

Related Posts