छत्तीसगढ़फीचर्ड

एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले और डीसीपी दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों से किया संवाद

रायपुर। दिनांक 28.10.2026 को श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस, रायपुर में रायपुर कमिश्नरेट द्वारा एंटी रैगिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले एवं डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप सहित संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप ने PPT के माध्यम से रैगिंग के विभिन्न स्वरूपों, दुष्परिणामों एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी सम्मान, सहयोग एवं अनुशासन की भावना अपनाने तथा महाविद्यालय परिसर को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने अपने संबोधन में रैगिंग से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से ऐसी किसी भी घटना की सूचना संबंधित प्राधिकरण अथवा पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति के अंतर्गत नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पिंक पेट्रोलिंग एवं महिला सुरक्षा* के संबंध में जानकारी देकर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त रायपुर कमिश्नरेट के साइबर जागरूकता अभियान एवं साइबर संकल्प के तहत ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं डिजिटल भुगतान संबंधी ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button