BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सनशाइन हॉस्पिटल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और तथ्यहीन: डॉ. संध्या चक्रवर्ती

भिलाई 03। पदुमनगर, जीई स्थित सनशाइन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ.संध्या चक्रवर्ती ने मीडिया से बात करते हुए उनके हॉस्पिटल पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए उसको निराधार और तथ्यहीन बताया है।

डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि पूरन साहू नामक व्यक्ति हॉस्पिटल में आया था और उनके स्टॉफ से मिला और खुद को छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया और कहा कि आपके हॉस्पिटल की शिकायत मुझे मिली है। मै आपके हॉस्पिटल की शिकायत कलेक्टर से करूंगा।

डॉ चक्रवर्ती ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा शिकायत पत्र के कहा गया है कि 50 बिस्तर की मान्यता के बाद भी आप लोग 70-80 मरीज भर्ती करते हो जिससे इलाज की गुणवत्ता खराब होती है और मरीजों को फर्श पर लिटाया जाता है जबकि ऐसा नहीं है, हमारे द्वारा स्वास्थ्य विभाग (सीएमओ कार्यालय) में रिपोर्ट करते है कि कितने मरीज भर्ती किए और कितने डिस्चार्ज हुए। हर महीने ऑडिटिंग होती है, सीएमओ की टीम आती है चेक करने के लिए और मरीजों का फीडबैक भी लेती है। हॉस्पिटल में सीसीटीवी कैमरा लगा है उससे भी चेक किया जा सकता है कि रोजाना कितने मरीज भर्ती और डिस्चार्ज हो रहे है। रोजाना 15- 20 से ज्यादा मरीज भर्ती होते है। हमारे तरफ से किसी भी कार्य में कोई भी लापरवाही या नियम विरुद्ध कार्य नहीं किया जा रहा है।

डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि उक्त शिकायकर्ता ने शिकायत की है कि आयुष्मान कार्ड वाले से हम पैसा लेते है, ये भी आरोप तथ्यहीन है। आयुष्मान कार्ड का जो पैकेज सरकार द्वारा निर्धारित की गई है, उसी का इलाज होता है और यह सब ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड रहता है जो बीमारी टाइअप नहीं है उसके लिए हम कार्ड ब्लॉक नहीं कर सकते।

डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि ये भी शिकायत की गई है कि हॉस्पिटल में स्टाफ की कमी है, गंदगी है और समय पर डॉक्टर नहीं मिलते है, ये सभी आरोप भी निराधार है। हमारे हॉस्पिटल में चौबीसों घंटे सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, तीनों शिफ्ट में सफाई होती है। स्टॉफ की कोई कमी नहीं है और डॉक्टर्स भी उपलब्ध रहते है। बायोमेडिकल वेस्ट को भी नष्ट किया जाता है। कही भी गंदगी नहीं पाई जाएंगी।

डॉ. चक्रवर्ती ने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत या दिक्कत है तो आकर मिल कर बात कर उसका समाधान कर सकता है। झूठी शिकायत करके हॉस्पिटल को बदनाम करने से क्या मिलेगा? किसी की बात सुन कर आरोप लगाना गलत बात है, आपको शिकायत है तो आप हमसे मिलकर उस विषय बात कीजिए। हम पूरी निष्ठा के साथ ईमानदारी से मरीजों की सेवा कर रहे है। पिछले 8 साल से लगातार सेवा कर रहे है, आज तक कोई मरीज निराश होकर नहीं गया है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी आते है, हमसे जितना बन पाता है उनका पूरा सहयोग करते है। कई मरीजों का निशुल्क इलाज भी किए गए है और करते है।

Related Posts