छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP अर्चना झा के नेतृत्व में राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों ने रात में किया पैदल पेट्रोलिंग

बिलासपुर। पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर विज़िबल और विजिलेंट पुलिसिंग करने तथा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालनार्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) संदीप पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) पूजा कुमार (भापुसे), सीएसपी चकरभाटा कृष्ण कुमार पटेल, डीएसपी मुख्यालय उदयन बेहार, एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल सहित सभी थाना प्रभारियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दल-बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग की गई।

विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर घूमने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थान/सुनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

साथ ही मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों में यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वालों, ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही की जा रही है तथा सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है। रोड में वाहन खड़े करने वालो पर भी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में इसप्रकार की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button