BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

साले की हत्या करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार, ससुराल में रहने को लेकर साला देता था ताना

रायपुर। प्रार्थी भुवनलाल साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सरोरा उरला में रहता है तथा चौकीदारी का कार्य करता है। प्रार्थी के घर में उसका पुत्र गिरधर गोपाल, पुत्री एवं दामाद प्रकाश साहू रहते है, विगत 03 वर्षो से दामाद प्रार्थी के घर में ही रह रहा है।

जिसके कारण प्रार्थी का पुत्र रोजाना उसके दामाद को ससुराल में रहने का ताना देकर परेशान करता था, जिससे परेशान होकर प्रार्थी के दामाद के द्वारा दिनांक 13.05.2026 को रिंगरोड नं. 02 ग्राम सरोरा साहू पान ठेला के पास प्रार्थी के दामाद प्रकाश साहू के द्वारा उसके पुत्र की चापड़ मारकर हत्या कर दिया गया।

जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी प्रकाश साहू के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चापड़ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- प्रकाश साहू पिता बिसालिक साहू उम्र 39 साल निवासी सरोरा चर्च के पास हाल मजदूर नगर शिव मोहल्ला थाना उरला रायपुर।

Related Posts