खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

CGPSC-2023 का रिजल्ट जारी, चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 11/2023/ परीक्षा/दिनांक 26/11/2023 प्रकाशन की तिथि 29/11/2023, शुद्धि पत्र क्रमांक 01/2024/परीक्षा/दिनांक 24/01/2024 एवं शुद्धि पत्र क्रमांक 02/2024/परीक्षा / दिनांक 27/05/2024 द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2023 (छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित किए गए थे।

राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल-3597 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 हेतु प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 के लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 24, 25, 26 एवं 27 जून 2024 को किया गया। मुख्य परीक्षा के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल-703 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया गया।

राज्य सेवा परीक्षा-2023 का साक्षात्कार दिनांक 18/11/2024 से 28/11/2024 तक आयोजित किया गया। साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित 703 अभ्यर्थियों में से अनर्ह एवं अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या निरंक रही। इस प्रकार कुल 703 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 के लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर 703 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी की जा रही है।

राज्य सेवा परीक्षा-2023 की समेकित मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button