BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

परिवार परामर्श केंद्र का कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निरीक्षण कर काउंसलिंग प्रक्रिया में सहभागिता कर किया परामर्श

भिलाई। रविवार को महिला थाना, दुर्ग स्थित परिवार परामर्श केंद्र में कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित काउंसलिंग प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

कलेक्टर द्वारा सभी काउंसलरों से मुलाकात कर उनके कार्य अनुभव, काउंसलिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं समाधान के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही परिवारिक विवादों के निराकरण हेतु अपनाई जा रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई।

रविवार को आयोजित पुरुष पक्ष की शिकायतों के संबंध में आयोजित काउंसलिंग सत्र में कलेक्टर द्वारा स्वयं सहभागिता करते हुए संबंधित पक्षों को परामर्श दिया गया।

काउंसलिंग प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा गया। उन्होंने प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी आमंत्रित किए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और थाना स्टॉफ मौजूद रहे।

Related Posts