BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एआई जनरेटेड वीडियो पर कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

भिलाई 03। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के संबंध में आपत्तिजनक एवं तथ्यहीन एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट करने वाले इंस्टाग्राम आईडी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई एवं आईडी बैन कराने को लेकर सोमवार को भिलाई चरोदा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने पुरानी भिलाई थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।

उक्त ज्ञापन में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @congress_polkhol नामक आईडी द्वारा एक आपत्तिजनक, भ्रामक एवं एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसे @randomchhattisgarh नामक आईडी के साथ कोलैब कर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है।

उक्त वीडियो में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब कांग्रेस प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान पाटन विधायक भूपेश बघेल जी के संबंध में असत्य, भ्रामक एवं चरित्र हनन करने वाली सामग्री प्रस्तुत की गई है।

यह कृत्य न केवल व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास है, बल्कि सामाजिक वैमनस्य फैलाने, राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित वातावरण बिगाड़ने एवं आम जनमानस को गुमराह करने की साजिश भी प्रतीत होता है। इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। उक्त इंस्टाग्राम आईडी @congress_polkhol एवं @randomchhattisgarh के संचालकों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उक्त आपत्तिजनक वीडियो को तत्काल हटवाकर संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को स्थायी रूप से बैना कराया जाए। भविष्य में इस प्रकार की फेक एवं एआई जनरेटेड आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने हे कड़े कदम उठाए जाएं।

यदि इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल कठोर कार्रवाई करे।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई चरोदा श्रीकांत वर्मा, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एम.जॉनी, पार्षद संतोष तिवारी, वेंटक रमना, मनोज मढ़रिया, युवराज कश्यप, संदीप सिंह, राम सूर्यवंशी, पप्पू चंद्राकर बीएन राजू सहित, सुप्रिया टेमुलकर अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Posts