
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि राकेश यादव ने पिछले कुछ वर्षों में गांव में तेजी से संपत्ति बनाई। उसने कई बीघे खेत खरीदने के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर और डीजे भी खरीदा। पुलिस संपत्ति जुटाने के स्रोत और नकदी के लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
राकेश यादव के मकान के भीतर जमीन में करोड़ों रुपये गड़े मिले। रुपये बरामद कर संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। गिनती के बाद पता चलेगा कि कुल कितने रुपये हैं। रुपये कहां से आए इसकी जांच की जा रही है…


प्रयागराज (ए)। यूपी के प्रयागराज में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाए करोड़ों रुपये बरामद किए है। आरोपी ने मकान के अंदर ड्रम में नोटों की गड्डियां भरकर जमीन में दबा रखी थीं। देर रात तक चार करोड़ रुपये की गिनती हुई थी। 60 करोड़ से ज्यादा की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि गिनती पूरी होने के बाद ही कुल रकम पुष्ट हो सकेगी। फिलहाल देर रात तक पुलिस की ओर से छानबीन और आरोपी से पूछताछ जारी रही। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली है। इतनी बड़ी संख्या में नोट देखकर हर कोई हैरान है।


बरईपुर रामनगर का एक व्यक्ति कुछ साल पहले पुणे में किसी फर्म में काम करता था। जहां से नोटबंदी के दौरान बोरियों में भरे रुपये लेकर फरार हो गया था। यहां गांव लौटने के बाद उसने कई बीघा जमीन खरीदी और रुपये ड्रम में रखकर मकान के अंदर ही जमीन में दबाकर रख दिए। कुछ दिन पहले उसकी पड़ोसी पट्टीदार से किसी बात पर कहासुनी हो गई और रुपये जमीन में दबाकर रखने की बात पुलिस तक पहुंच गई।
आलाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार रात पुलिस ने मकान की चारों तरफ से घेराबंदी दबिश दी। उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर जमीन की खोदाई शुरू कराई। एक के बाद एक कई ड्रम में रुपये निकलने लगे तो इसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने नोटों की गिनती के लिए संबंधित विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया। देर रात तक करीब चार करोड़ से अधिक रमक की गिनती हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस नोटों की गिनती के साथ ही आरोपी से रुपये के बारे में पूछताछ में जुटी है।


डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के अनुसार बरईपुर रामनगर में एक व्यक्ति के मकान से करोड़ों रुपये मिले हैं। नोटों की गिनती पूरी होने के बाद कुल रकम की जानकारी स्पष्ट होगी। आरोपी को हिरासत में लेकर नोटों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी के मकान को चारों तरफ से पुलिस के घेरने पर पहले तो लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर में ही जब पता चला कि जमीन के अंदर नोटों का जखीरा मिला है तो हर कोई हैरान रह गया। कुछ देर में ही यह सूचना जंगल में आग की तरफ हर तरफ फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
राकेश यादव के परिवार में कुछ दिन पहले विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस इस विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है। हालांकि, विवाद और गड़े मिले करोड़ों रुपये के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए राकेश यादव समेत चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।
बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बरईपुर रामनगर निवासी राकेश यादव के मकान में चोरी के रुपये जमीन में गड़े हुए हैं। सूचना पर एडीसीपी गंगापार पुष्कर वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जमीन में गड़े 500-500 नोटों की गड्डियां मिलीं। पुलिस ने आयकर समेत अन्य संबंधित विभागों को सूचना देते हुए रुपये सील कर दिए। बृहस्पतिवार को रुपयों की गिनती की जाएगी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि राकेश का भाई बबलू यादव पिछले कई वर्ष से पुणे में रहता था। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में वह गांव आया था। उसके साथ दो जीजा और साढ़ू भी आए थे। चर्चा है कि रुपये वहीं से लाए गए थे। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



