BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने मोबाइल और इमरजेंसी लाइट की रौशनी में ली राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर। दिनांक 11.06.2026 को पुलिस उपायुक्त कार्यालय (नार्थ जोन) में पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा जोन के समस्त राजपत्रित तथा उरला अनुभाग एवम पंडरी अनुभाग के थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान बिजली गुल हो गई। चुकी बैठक कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से संबंधित था तो पुलिस उपायुक्त ने बिजली गुल होते ही बैठक को ना रोककर मोबाइल और इमरजेंसी लाइट की रौशनी में जारी रखा।

बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनहित में कुशल, अनुशासित एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, विजिबल पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, बैंकों एवं एटीएम की नियमित चेकिंग, रात्रि गश्त को सघन एवं प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए साथ ही रात्रि गश्त में बल बढ़ाने तैनाती की समीक्षा कर नवीन गश्त प्रणाली तैयार करने चर्चा की।

असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखने थाना हाजिरी कराने, चाकूबाजी, नशे से संबंधित अपराधों तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। शराब भट्ठियों, अहातों, होटल, लॉज, ढाबा एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बाल अपराध, महिला अपराध, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत गंभीर अपराधों एवं साइबर अपराधों में त्वरित संज्ञान लेकर शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त बस्तियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अड्डेबाजों की नियमित चेकिंग, संदिग्ध वाहनों की जांच, आम नागरिकों से शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम, ए.सी.पी. उरला पूर्णिमा लामा सहित समस्त (नार्थ जोन) के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Posts