दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से भिलाई चरोदा निगम की गाड़ियां थमीं, महापौर ने निगमवासियों से की ये अपील

भिलाई 03। शहर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित होने का असर अब नगर निगम की व्यवस्थाओं पर भी दिखाई देने लगा है। ईंधन नहीं मिलने के कारण नगर निगम की कई गाड़ियां पूरे दिन खड़ी रहीं, जिससे सफाई और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हुए। निगम के वाहन चालकों और कर्मचारियों को घंटों तक पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन उन्हें डीजल उपलब्ध नहीं हो सका।

निगम महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि कचरा उठाने वाली गाड़ियां, पानी के टैंकर और अन्य सेवा वाहन ईंधन के अभाव में संचालन नहीं कर पाए गए है। इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा और कई इलाकों में समय पर कचरा नहीं उठ सका। लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

महापौर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के नहीं मिलने के कारण आई समस्या से यह स्थिति बनी है, जिसके चलते नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने जनता से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सफाई और अन्य सेवाएं जल्द बहाल हो सकें। महापौर ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक इंतजाम भी किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को कम से कम परेशानी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button