BREAKING

फीचर्डविविध

2019 के बाद भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जीती पहली ODI सीरीज, रोहित ने गांगुली को पछाड़ा

रोहित और गिल ने इस मैच में शतकीय साझेदारी की। ये भारत के लिए लॉर्ड्स में वनडे में की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत के लिए इस मैदान पर वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। रैना और धोनी ने 2014 में इस मैदान पर पांचवें विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की थी…

 

नईदिल्ली (ए)। रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारत को 4-0 से हराया था और अब वनडे में भी अपना दबदबा दिखाया। इंग्लैंड ने 2019 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की है।

रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लक्ष्य इतना बड़ा था कि तीन बल्लेबाजों की शानदार पारियों के बावजूद भारतीय टीम ये मैच अपने नाम नहीं कर सकी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित और कप्तान शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। ये भारत के लिए लॉर्ड्स में वनडे में की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। गिल हालांकि, अपना विकेट गंवा बैठे और 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तेजी से खेलते हुए 84 गेंदों पर शतक पूरा किया। रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। रोहित ने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया है। इतना ही नहीं रोहित सभी प्रारूप मिलाकर भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं। जैकब बेथेल ने हालांकि, रोहित को अपना शिकार बनाया जो 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित ने तेजी से खेलते हुए 84 गेंदों पर शतक पूरा किया। रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। रोहित ने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया है। इतना ही नहीं रोहित सभी प्रारूप मिलाकर भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं।
भारत को गिल और रोहित ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहला विकेट गिरने के बाद कोहली ने भी रोहित के साथ मिलकर मोर्चा संभाले रखा था। रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई जिसे बेथेल ने तोड़ा। कोहली हालांकि, डटे रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। लॉर्ड्स में कोहली का यह पहला पचासा था। भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा जो 14 रन बनाकर आउट हुए और फिर तुरंत ही श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। कोहली टिके थे तो भारत की उम्मीदें बंधी हुई थी। लेकिन सैम करन ने विराट को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। कोहली 60 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। यहां से भारत के हाथ से मैच निकल गया क्योंकि केएल राहुल और अक्षर पटेल भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के लिए करन ने चार विकेट झटके, जबकि आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल को एक-एक विकेट मिला।

गांगुली को पीछे छोड़ा

  • रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक पारी खेली।
  • रोहित लॉर्ड्स में सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। रोहित ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
  • रोहित ने इस मैच में 138 रन बनाए जो भारत के लिए किसी बल्लेबाज का लॉर्ड्स के मैदान पर सर्वोच्च स्कोर है।
  • गांगुली ने 2004 में लॉर्ड्स में 90 रन बनाए थे, लेकिन रोहित ने इस रिकॉर्ड को अब अपने नाम कर लिया है।
  • इस सूची में तीसरे स्थान पर मोहम्मद कैफ हैं जिन्होंने 2002 में नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी।

इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक शतक
रोहित ने इंग्लैंड में आठवां शतक लगाया और वह किसी एक विदेशी देश में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित से ज्यादा इंग्लैंड में वनडे शतक जो रूट ने लगाए हैं। रूट इंग्लैंड में 10 वनडे शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने यूएई में सात वनडे शतक लगाए हैं।

Related Posts