छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग बच्ची का गर्भपात कराने एवं भ्रूण को साक्ष्य जानते हुए नष्ट करने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची का गर्भपात कराने एवं भ्रूण को साक्ष्य जानते हुए नष्ट करने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार…नाबालिग पीड़िता का गर्भपात कराने में महिला डॉक्टर की संलिप्तता उजागर…भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट करने का आरोप…नाबालिग बालिका के साथ घटित अपराध की जानकारी पुलिस को नहीं देने का भी आरोप…आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

 

बिलासपुर। प्रकरण में नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी गणेश सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बुधवारी, तोरवा द्वारा दिसंबर 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया। इस दौरान नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी गणेश सोनी द्वारा अस्पताल में महिला डॉक्टर की सहायता से पीड़िता का गर्भपात कराया गया।

प्रकरण की गंभीरता एवं महिला एवं बालिका संबंधी अपराध होने के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में आरोपी गणेश सोनी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान नाबालिग पीड़िता का गर्भपात कराए जाने के संबंध में महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की गई। जांच में महिला डॉक्टर की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए।

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि महिला डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसके द्वारा पीड़िता का गर्भपात कराया गया। साथ ही, गर्भपात के पश्चात भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, नाबालिग बालिका के साथ घटित अपराध की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई।

महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह के विरुद्ध अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 13.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता: सुब्धा मसीह पिता रेशम लाल मसीह, उम्र 43 वर्ष, निवासी आयुष्मान होटल के पास, उसलापुर, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

थाना– तोरवा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़), अपराध क्रमांक 551/2026, धारा 65(1), 351(3), 89, 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4(2), 5(ठ), 6, 21 पॉक्सो एक्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button