BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खेतों एवं ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करने वाले एवं चोरी का माल खरीदने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी तुलसीराम देशमुख निवासी ग्राम चांगोरी द्वारा दिनांक 25.03.2025 को थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से लगभग 100 मीटर कॉपर वायर अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी चंदू लोहार, वासु यादव एवं शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए कॉपर वायर को रायपुर निवासी सहल उद्दीन को बेचना बताया गया। आरोपी सहल उद्दीन के कब्जे से लगभग 100 मीटर कॉपर वायर कीमती करीब 15,000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 25.05.2026 को प्रार्थी संतोष सारथी, सरपंच ग्राम अंजोरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत के पास तालाब स्थित ट्यूबवेल से लगभग 90 मीटर कॉपर वायर अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी किया गया वायर रायपुर मौदहापारा निवासी जय नारायण को बेचना बताया गया। आरोपी जय नारायण के कब्जे से लगभग 90 मीटर कॉपर वायर कीमती करीब 12,000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया।

वहीं थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 465/2026 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में आरोपियों द्वारा दिनांक 20.05.2026 को ग्राम पीछेकर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 35 मीटर वायर जप्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर धारा 317 बीएनएस एवं संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी का विवरण: चंदू लोहार, वासु यादव, शंकर, सहल उद्दीन, निवासी रायपुर, जय नारायण, निवासी मौदहापारा रायपुर

जप्ती सामग्री: लगभग 225 मीटर कॉपर वायर, चोरी का अन्य विद्युत सामग्री

Related Posts