रायपुर। प्रार्थी अनीश पटेल द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की गई थी कि थाना थान-खम्हरिया, जिला बेमेतरा (छ.ग.) में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे द्वारा प्रार्थी के परिजनों के विरुद्ध उक्त थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 114/2026 के प्रकरण में केस को कमजोर करने के एवज में 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव करने पर आरोपी द्वारा 15,000 रुपये लेने हेतु सहमति दी गई।
दिनांक 26.06.2026 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी अजय लहरे, प्रधान आरक्षक को प्रार्थी श्री अनीश पटेल से 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 7. भ्र०नि०अधि० 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



















