छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रधान पाठक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में यह मामला शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से शाला भवन निर्माण कार्य जो ठेकेदार देवाशीष मंडल द्वारा कराया जा रहा था, जिसमें लगभग 40% राशि का भुगतान हो चुका था। शेष भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है। जांच में मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था तथा निर्माण कार्य के भुगतान हेतु कुछ व्यक्तियों द्वारा दबाव डालकर गलत कार्य कराने एवं फंसाने की आशंका से भयभीत था…

 

 

बीजापुर। दिनांक 22/04/2026 को पालनार स्कूल के प्रधान पाठक, निवासी चेरपाल श्री राजू पुजारी द्वारा ग्राम चेरपाल क्षेत्र के खेत-जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मौके पर पहुंचकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। पंचनामा के दौरान मृतक के पास से हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया था।

प्रारंभिक जांच में यह मामला शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से शाला भवन निर्माण कार्य जो ठेकेदार देवाशीष मंडल द्वारा कराया जा रहा था, जिसमें लगभग 40% राशि का भुगतान हो चुका था। शेष भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है।

जांच में मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था तथा निर्माण कार्य के भुगतान हेतु कुछ व्यक्तियों द्वारा दबाव डालकर गलत कार्य कराने एवं फंसाने की आशंका से भयभीत था।

अब तक की जांच में पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या के दुष्प्रेरण (Abetment to Suicide) का संज्ञेय अपराध के घटित होने की पुष्टि हुई है।

प्रकरण में समस्त पहलुओं की सूक्ष्मता से विवेचना की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा FIR पंजीबद्ध कर अपराध की पुष्टि उपरांत फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार देवाशीष मंडल, पिता निरांद मण्डल, उम्र 36 वर्ष, निवासी डारापारा बीजापुर को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य आरोपियों की पता-तलाश जारी होने के साथ प्रकरण में और साक्ष्य पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे है। साक्ष्य मिलने अनुसार प्रकरण में आगे कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button