BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

रक्षाबंधन पर आज इतने समय तक रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं जिसे राखी के नाम से जाना जाता है। बता दें ये पवित्र त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन यानी सावन के आखिरी दिन पर मनाया जाता है और इस साल यह 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है…

 

नईदिल्ली (ए)। आज सावन महीने की पूर्णिमा है। इस बार भद्रा नहीं होने से दिनभर में राखी बांधने के लिए सुबह 6:15 से शाम 7 बजे तक 3 शुभ मुहूर्त हैं। ग्रंथों में सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही रक्षाबंधन करने की परंपरा है।

रक्षाबंधन आज भाई-बहन का त्योहार है, लेकिन हजारों साल पहले इसका रूप अलग था। अथर्ववेद में रक्षा के लिए सोना और मणि बांधने का जिक्र है। रामायण में वनवास से पहले कौशल्या ने राम के लिए औषधि से रक्षा सूत्र तैयार किया था। भविष्योत्तर पुराण में श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सावन महीने की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन करने की पूरी विधि बताई।

13वीं सदी तक यह तय नियम और मंत्र वाला धार्मिक कर्म बन चुका था। फिर अकबर के दौर में रक्षाबंधन मुगल दरबार तक पहुंचा और जहांगीर ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि इस धागे को राखी नाम दिया। 18वीं सदी में राजपूत महिलाएं राजाओं के लिए राखियां लेकर आती थीं और 19वीं सदी में राखी देकर किसी भी पुरुष को भाई बनाने की परंपरा शुरू हुई।

राखी बांधने का सुबह के समय शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त- सुबह 7:33 से 9:48 बजे तक
लाभ मुहूर्त- सुबह 7:33 बजे से 9:10 बजे तक लाभ मुहूर्त रहेगा।
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त – 9:10 बजे से 9:48 बजे तक

Related Posts