BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 24 मई: धनु राशि वालों यात्रा से नुकसान हो सकता है, भाग्य पर भरोसा करके कोई काम ना करें, अपमानित होने का भय रहेगा

आज 24 मई 2026, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ रविवार का दिन है। नवमी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। 25 मई को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसके साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ हर्षण योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष- मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। भावुक होने से बचें। भावुकता में आकर कोई फैसला ना लें। नुकसान होगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ- घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। भूमि, भवन और वाहन की खरीददारी में दिक्कत आ सकती है। खुद और मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान रह सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन- पराक्रम रंग लाएगा। ज्यादा पराक्रम भी नुकसान कर सकता है। नाक, कान और गले की दिक्कत हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणान करना शुभ होगा।

कर्क- मुंह से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखने की जरूरत है। जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह लें। पैसे के लेनदेन से बचें। आज कहीं भी निवेश करने से बचें। धन हानि के संकेत हैं। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में भी लाभ मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह- अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा. जीवनसाथी की सलाह से फैसले करें. आप आज किसी काम में व्यस्त रहेंगे. आपका सम्मान और बढ़ेगा. जमीन संबंधी झगड़े का निपटारा होगा. व्यापार में लाभ का योग है।

कर्क- नई योजना बनाने का समय है. परिवार से सहयोग मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा. व्यर्थ के विवाद से दूर रहें. क्रोध को अपने पर हावी ना होने दें. व्यापार में हानि हो सकती है।

सिंह- घबराहत, बैचनी, शारीरिक और मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार आपका बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा।

कन्या- फालतू के खर्चे से बचें। आंखों की दिक्कत हो सकती है। सरदर्द बहुत रहेगा। अज्ञात भय होगा। मानसिक दबाव रहेगा। प्रेम और संतान में सुधार होगा। व्यापार भी आपका अच्छा चलता दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला- इनकम के नए सोर्स बनेंगे। पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। यात्रा से कष्ट हो सकता है लेकिन लाभ भी मिलेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक- कोर्च-कचहरी का विवाद जारी रहेगा। स्पष्ट बहुमत या जीत नहीं मिलेगी। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

धनु- यात्रा से नुकसान हो सकता है। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम ना करें। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर- परिस्थितयां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। किसी भी तरह का रिस्क ना लें। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है। प्रेम की स्थिति ठीक है। संतान की भी स्थिति ठीक है। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को नुकसान हो सकता है। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन- डिस्टर्बिंग टाइम है। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम को लेकर दिक्कत होगी। व्यापार आपका ठीक-ठाक चलता रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

Related Posts