BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 26 अप्रैल: वृश्चिक राशि वालों आशा के अनुरूप घटनाएं घटित होंगी, उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी

आज 26 अप्रैल 2026 वैशाख माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि के साथ रविवार का दिन है। दशमी तिथि शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेंगे। आप मघा, पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के साथ वृद्धि, धुव्र योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

 

मेष

असंतोष रहेगा, योजनापूर्ति में व्याधान रहेगा, किसी अप्रिय घटना से कष्ट होगा, व्यवसाय सम्बंधी मानसिक तनाव, परिवार व प्रियजनों से वाद- विवाद होगा।

वृषभ
व्यवसायिक पक्ष से परेशानी, पूंजि का प्रतिफल नहीं मिलेगा, दाम्पत्य जीवन में कटुता, प्रेम सम्बंधों में तनाव दुर्घटना व चोट-चपेट का योग, विविध पक्षों में अनुकूलता।

मिथुन
ग्रहस्थिति अनुकूल रहेगी, कार्यसिद्धि हेतु प्रयत्नशील रहेंगे, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, शुभ समाचार प्राप्त होगा, परिवार में सुखद माहौल व मंगलकार्य होंगे।

कर्क
दिन भर कारोबारी व्यस्तता रहेगी, ऊर्जा से भरपूर नजर आएंगे, सभी कार्य तीव्रता से सम्पन्न होंगे, कार्य-व्यापार में कड़े फैसले लेने होंगे, लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

सिंह
व्यवसायिक क्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल, समस्याओं से परेशान रहेंगे, महत्त्वपूर्ण कार्यो में विलम्ब, परिवार में अशांति का वातावरण, बनते कार्यों में रुकावटें पैदा होने से मन अशांत।

कन्या
समय संतोषजनक रहेगा, अधूरे नए कार्यों में प्रगति होगी, लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा, पारिवारिक कष्ट में कुछ कमी महसूस होगी, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

तुला
अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक होगा, धनलाभ का योग, कार्य व्यवसाय में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी, मान-सम्मान में वृद्धि, उच्चधिकारियों के सम्पर्क से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आशा के अनुरूप घटनाएं घटित होंगी, उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क के सुपरिणाम, बिगड़े काम बनेंगें , धनलाभ होगा, परिवार में मंगल कार्य सम्पादित।

धनु
स्वजनों एवं परिजनों से अपेक्षित सहयोग में निराशा, मनमुटाव व लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका भूमि व जायदाद के कार्यों में विघ्न- बाधा रहेगी।

मकर
व्यापार-कारोबार में आशाजनक लाभ, धन का सुयोग, उपलब्धि हासिल, विवाद का समापन, व्यापार में तरक्की, परिवार में जिम्मरी निभाएंगे, जनसंपर्क उपयोगी फल देगा।

कुंभ
अभिन्न मित्र से मिलाप का योग, संतान पक्ष की ओर से कुछ चिन्ता रहेगी, समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता का निवारण, यात्रा संभव।

मीन
अत्यंत कठिनाईयों एवं संघर्ष के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे, लेन-देन के विषय में चौकसी बरतें, बड़े सौदे अभी टाल दें, विरोधियों से सावधान रहें।

Related Posts