BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 30 अगस्त: कन्या राशि वालों सूर्य के द्वादश भाव में होने की वजह से सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा और पिता का ध्यान रखिए

आज 30 अगस्त 2026, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ-साथ रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक है। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ शूल, गण्ड के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि: मेष राशि को मानसिक आघात जैसी बात महसूस होगी और उसका दो कारण होगा। संतान को लेकर के जो लोग संतान वाले हैं और जो प्रेम में हैं वो प्रेम को लेकर के। व्यवसायी की स्थिति में पार्टनरशिप को लेकर के भी थोड़ा मन परेशान रहने का संकेत है। फालतू खर्चे, सर दर्द, नेत्र पीड़ा, भयग्रस्त रखेगा और व्यापारी की स्थिति आमदनी चलती रहेगी लेकिन वो बोध नहीं होगा आपको। सकारात्मक जो चीजें इस समय आपके जीवन में चल रही है उसका बोध नहीं कर पाएंगे, इस कारण भी आप अवसाद ग्रस्त रहेंगे। बाकी स्थिति आपकी ठीक है, स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि: यात्रा करने का सुअवसर होगा, सुदूर क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा लाभप्रद भी होगा फिर भी मन परेशान रहेगा। आप बहुत प्रतीक्षित यात्रा और बहुत प्रतीक्षित आमदनी आपको मिलेगी लेकिन मन ठीक नहीं रहेगा। प्रेम को लेकर के थोड़ा सा झगड़ा-झंझट हो सकता है। संतान को ऐसा लगेगा कि विमुख हो रही है आपकी संतान, होगा कुछ नहीं। सब कुछ अच्छा के बावजूद भी थोड़ा मन परेशान रहेगा, मैं शुरुआत में बोला विषयोग का निर्माण हो रहा है। बाकी आपकी सारी अच्छी-अच्छी स्थिति है। यात्रा कष्टप्रद कष्टप्रद होगा लेकिन लाभप्रद होगा और व्यवसायी की स्थिति अचानक लाभ में भी तब्दील हो जाएगी। वो भी आप बोध नहीं करेंगे इसलिए प्रॉब्लम होगी, बाकी आपकी स्थिति बहुत अच्छी है। आर्थिक मजबूती की तरफ जा रहे हैं, ये सुनकर अच्छा मन कर लीजिएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: यात्रा भी मत करिए। धर्म में अतिवादी मत बनिए। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा और आप इस समय थोड़ा सा मान-सम्मान पे भी ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान की स्थिति बड़ी अच्छी रहेगी, व्यापार भी आपका लगभग अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि की स्थिति भाग्यवश कोई काम करेंगे तो मत ऐसा करिएगा नुकसान हो जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। वाहन धीरे चलाइए, यात्रा अभी रोक दीजिए। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी हुई है, जो संतान वाले हैं संतान को लेकर के भी मन परेशान है, खिन्नता के शिकार हैं, मजा नहीं आ रहा है। यद्यपि की भाग्य साथ ओवरऑल दे रहा है, एक-दो दिन साथ नहीं देगा। लग्न में उच्च का गुरु 13 वर्षों बाद आया है और ये बहुत सारी शुभता से आपको जोड़ेगा। ये बहुत अच्छा होने वाला है, एक-दो दिन थोड़ा ऊपर नीचे चलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: लग्नेश लग्न में है। और सिंह राशि में सिंह का स्ट्रक्चर ऐसा है कि लावेश और द्वितीयेष बुध हुआ करते हैं। बुध द्वितीयेष को द्वितीयमारक कहा जाता है और सप्तमेश को, लेकिन यहां द्वितीयेष बहुत योगकारक निर्माता है। बहुत बड़े योग का निर्माण करता है धन के मामले में, स्वयं लग्न में बैठे हुए हैं। केतु के साथ बैठने से थोड़ा सा मार्ग गलत न हो आय का इस बात का ध्यान रखना है। तो लग्नेश की स्थिति लग्न में है, इसलिए आप सुदृढ़ बने हुए हैं। धनेश की स्थिति लावेश की स्थिति लग्न में है तो धन के मामले में भी आप सुदृढ़ बने हुए हैं, लेकिन शनि और चंद्रमा अष्टम भाव में है जो विष योग का निर्माण कर रहे हैं, ये वॉन कर रहे हैं कि कोई रिस्क एक-दो दिन मत लीजिएगा। नुकसान हो जाएगा स्वास्थ्य के मामले में।बाकी प्रेम से दूरी है, संतान से भी थोड़ा मन खिन्न है। व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी चल रही है और कौटुंबिक आनंद भरपूर ले रहे हैं, लिक्विड फंड की, लिक्विड फंड की भी अच्छी स्थिति है आपकी, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि: भाग्योदय लग्न में है, बहुत अच्छी स्थिति है, लेकिन सूर्य के द्वादश भाव में होने की वजह से सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा और पिता का ध्यान रखिए, उनके स्वास्थ्य का भी और उनके बात का भी। बाकी प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। बस ऑकवर्ड सिचुएशन न हो मुलाकात में इस बात का ध्यान रखिएगा। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पे ध्यान रखिए। एक अच्छी स्थिति आपकी दिख रही है, रंगीन समय रहेगा, रंगीनियत पे थोड़ा सा विवेचक बनकर काम करिएगा। बाकी आपकी वंडरफुल टाइम। सूर्य को जल देना, तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेगी। शत्रु भी एक्टिव रहेंगे। प्रेम में भी थोड़ी सी खराब सिचुएशन देखनी पड़ेगी। डिस्टर्बिंग टाइम है कुल मिलाकर के इस बात का ध्यान रखिएगा हर लिहाज से। बाकी व्यापारिक स्थिति अच्छी है, धन की स्थिति आपकी अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य खराब है, लग्नेश अष्टम भाव में है, शत्रु क्षेत्री है। मानसिक स्वास्थ्य भी खराब है, क्योंकि पंचम भाव में विषयोग का निर्माण हो रहा है। प्रेम में बड़ा तू-तू मैं-मैं हो सकता है। ओवरऑल प्रेम की स्थिति जो बृहस्पति है और नवम भाव में है, तो बड़ी अच्छी स्थिति है, लेकिन तात्कालिक की स्थिति आपकी पंचम भाव में शनि और चंद्रमा के होने के कारण खराब है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। विद्यार्थी अभी नए किसी पढ़ाई की शुरुआत न करें, बच के पार करिए। मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखिए। आमदनी की स्थिति बच्चे बहुत अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिल रही है, राजनीतिक लाभ निरंतर बना हुआ है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि: धनु राशि के स्वास्थ्य की स्थिति ओवरऑल भी ठीक नहीं है और आज के दिन भी ठीक नहीं है। चतुर्थ भाव में सीने के भाव में हृदय के भाव में विषयोग का निर्माण हो रहा है, सीने में भारीपन रहेगा और रक्तचाप थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। घर में गृह क्लेश के बड़े संकेत हैं, भूमि भवन वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, प्रेम घर में घुसने को आतुर है, यह एक अच्छी स्थिति है, संतान बहुत अच्छी स्थिति में है। बाकी सारी स्थिति ठीक है, स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए और घरेलू सुख बाधित रहेगा उसको शांतिचित्त होकर निपटाइएगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: नाक, कान, गले की होने परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, भाई-बहन के स्वास्थ्य पर और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम संतान व्यापार वंडरफुल! काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: मुख रोग के शिकार हो सकते हैं और धन हानि के भी संकेत हैं। जुबान पर काबू रखना पड़ेगा नहीं तो लड़ाई झगड़ा होगा अपनों से। निवेश किया तो धन हानि के भी संकेत हैं, ध्यान रखना होगा, निवेश मत करिएगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: अपने हृदय का ध्यान रखिए, हृदय रोग से परेशानी हो सकती है आपको, सीने में परेशानी हो सकती है आपको। प्रेम नकारात्मक ऊर्जा का शिकार होगा, संतान को लेकर मन परेशान रहेगा, घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी, व्यापार फिर भी अच्छा चलता रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें, शनिदेव को प्रणाम करें, शुभ होगा।

Related Posts