आज 11 जुलाई 2026 आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि सुबह 5 बजकर 22 मिनट से आरंभ होने वाली है, जो पूरे दिन रहेंगी। इसके साथ ही कृत्तिका, रोहिणी नक्षत्र के साथ गण्ड, वृद्धि के साथ त्रिपुष्कर, अमृतसिद्धि के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज का दिन काफी खास माना जा रहा है। इसके साथ ही आज चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो वृषभ राशि में ही संचार करेंगे। जहां पर मंगल के साथ युति करके महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष
मेष वाले जातकों के लिए अपनों की मदद से मन प्रसन्न रहेगा। वैभव और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। पहले से बने कार्य अचानक रुक सकते हैं। किसी महिला की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
वृषभ
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए छोटी-सी बात विवाद का रूप ले सकती है। जिद्दी स्वभाव आपकी प्रगति में बाधा बन सकता है। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी तथा रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं।
मिथुन
धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। परिस्थितियों में धैर्य और शांति बनाए रखें। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा साहस और पराक्रम बना रहेगा।
कर्क
आय के नए स्रोत विकसित होंगे। जरूरतमंदों की सहायता करके आत्मसंतोष मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लाभदायक कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन के अवसर भी प्राप्त होंगे।
सिंह
लेन-देन के मामलों में आपका पक्ष कमजोर पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में विलंब संभव है। अनावश्यक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
कन्या
किसी व्यक्ति के प्रति अत्यधिक झुकाव पारिवारिक विवाद का कारण बन सकता है। कार्यों में उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे तथा दूर की यात्रा के योग बनेंगे।
तुला
रोजगार को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन साहस और नियमितता बनाए रखने से सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। शिक्षा या अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
धनु
संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंता हो सकती है। न्यायालय से जुड़े मामलों से दूरी बनाए रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।
मकर
दौड़-धूप के बाद कार्य पूरे होंगे। जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश अधिकारियों की नाराजगी का कारण बन सकती है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, हालांकि परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा।
कुंभ
कार्ययोजना में बदलाव संभव है। चापलूस लोगों से सावधान रहें। अधिकारियों के साथ अनुबंध या समझौते से लाभ मिलेगा। अनावश्यक विवादों से बचना हितकर रहेगा।
मीन
पूरे उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। जो लोग पहले विरोध कर रहे थे, वही अब सहयोग के लिए आगे आएंगे। नए अनुबंध और समझौते लाभदायक साबित होंगे।

















