आज 19 जुलाई 2026, दिन रविवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 3:30 बजे तक है. इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी. इस दिन भगवान शिव व माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ होगा। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। थोड़ा मध्यम रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम संतान की स्थिति पहले से भी बेहतर है। व्यापार बहुत अच्छा है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, सीखने को मिलेगा। सीखने के लिए बड़ा अच्छा समय है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा, निवेश कर सकते हैं।
वृषभ राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अभी थोड़ा भावुकता वाली होगी। संतान की स्थिति भावुकता वाली होगी और स्वास्थ्य, क्योंकि लग्नेश केतु के साथ चल रहे हैं चतुर्थ भाव में तो सीने का ध्यान रखिएगा। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है, निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय है क्योंकि द्वितीय भाव में स्वगृही बुद्ध बैठे हैं। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: भूमि, भवन, वाहन में पैसे लगाना इस समय अच्छा होगा और थोड़ा कलह से बचिएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। अभी प्रेम में टूटन की स्थिति बनेगी, नए प्रेम में भी जाने के लिए उचित समय नहीं है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: पराक्रमी बने रहेंगे, व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। थोड़ा मुख पे अपने ध्यान रखिएगा, जुबान पे भी और जुबान से या मुख से संबंधित कुछ अगर रोग व्याधि होती है तो बहुत ध्यान से रहिएगा और किसी चिकित्सक से सलाह जरूर लीजियेगा क्योंकि यह स्थिति खराब हो सकती है, हाईली संक्रमित होने का संकेत दिखता है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि: सिंह राशि की स्थिति हार्मोनल प्रॉब्लम, शुगर लेवल का बढ़ना, घबराहट, बेचैनी, अगर महिला है तो गायनेकोलॉजिकल प्रॉब्लम इत्यादि दिखाई पड़ रहा है। अभी निवेश भी मत करिएगा, धन हानि के संकेत हैं। लेकिन रूपये-पैसे आएँगे। रखा हुआ या कहीं किसी को दिए थे तो वो वापस आएगा। लिक्विड फंड में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन अगर निवेश किया तो नुकसान होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अभी थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा। बात करते हैं कन्या राशि की।
कन्या राशि: कन्या राशि बड़ा ऊर्जावान बनी हुई है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा, नुकसान का समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। बात करते हैं तुला राशि की।
तुला राशि: धन हानि के संकेत हैं। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। धन हानि से ज्यादा ये है कि खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। लाल वस्तु का दान करना या लाल वस्त्र आदि का दान करना, मसूर की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा। बात करते हैं वृश्चिक राशि की।
वृश्चिक राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएँगे। यात्रा का योग बनेगा। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशि: व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार आपका बहुत अच्छा चल रहा है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। सरकार से जुड़ेंगे। जीवनसाथी उत्थान करेगा। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि को उदर रोग में परेशानी, उदर रोग से परेशान होंगे। गायनोकोलॉजिकल अगर महिलाएं हैं, तो गायनोकोलॉजिकल बड़ी परेशानी हो सकती है। पुरुष हैं तो आपको प्रोस्टेट वगैरह का ध्यान रखना चाहिए, यूरिनरी सिस्टम का ध्यान रखना चाहिए। खराब समय है, बचके पार करिए। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार लगभग अच्छा चलेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि: प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है, लेकिन थोड़ा सा कुछ हार्मोनल प्रॉब्लम से ध्यान रखना चाहिए। यह थोड़ा सा चीजों को देखना चाहिए आपको और पैरों में कोई संक्रमण ना हो इस बात का ध्यान रखिए। बाकी पहले से काफी बेहतर यह समय कहा जाएगा। कोई महिला या विपरीत लिंगी संबंध में आप पे उंगली उठ सकता है, इस बात का भी ध्यान रखिए, इन दिनों ऐसा दिख रहा है। बाकी व्यापारिक स्थिति अच्छी है, निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

























