आज 26 जुलाई 2026, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहने वाले हैं। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रहने वाली है। इसके साथ ही आज ज्येष्ठा, मूल नक्षत्र के साथ इंद्र, वैघृति योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज जया पार्वती का व्रत आरंभ करने के साथ प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। रवि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि: समय में सुधार हो चुका है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। प्रेम का साथ होगा, संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार के लिए अच्छा समय होगा और निवेश करने के लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: कठिनाइयां थोड़ी सामने आएंगी, कुछ चैलेंजर्स सामने आएंगे। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान होगा। चंद्रमा का अष्टम भाव में होना और लग्नेश का केतु के साथ संयोग करना, ये शुभ संकेत नहीं है स्वास्थ्य के लिए। परेशानी बढ़ेगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय और माहौल बन रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: जीवनसाथी भरपूर सहयोग में रहेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी लेकिन बहुत अच्छी नहीं रहेगी क्योंकि पंचमेश केतु के साथ है। तो थोड़ा सा ध्यान से आगे बढ़ना है, आती हुई बातों को भी जाने दीजिएगा, उलझिएगा मत। प्रेम की स्थिति मध्यम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही समय में हैं और सरकार से आप जुड़ रहे हैं, राजनीतिक स्थिरता बन रही है आपकी। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि: स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी लाभप्रद है। व्यापार अच्छा है। प्रेम में परिपक्वता मिल रही है, नए प्रेम का आगाज हो रहा है। और व्यवसायिक स्तर पर आप अच्छा कर रहे हैं, निवेश फिर भी मत करिएगा अभी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। निवेश उचित रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि: भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी में निवेश करें, शुभ होगा। गृह-कलह के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान रखिएगा, सीने में विकार संभव है या थोड़ी भारीपन संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि: व्यापारिक एनर्जी (ऊर्जा) बढ़ रही है आपकी। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान, चने की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: धनार्जन का समय है। कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश करके धनार्जन नहीं हो सकता है। कहीं से मैच्योर अमाउंट आपको मिल सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा, घाटा होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है लेकिन व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान को लेकर के भी थोड़ा मन परेशान रहेगा। व्यापार को लेकर भी मन परेशान रहेगा। अभी निवेश करना उचित नहीं होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश जरूर करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो गई है। व्यापार बहुत अच्छा है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

























