आज 29 जुलाई 2026 आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि रात 8 बजकर 5 मिनट तक है। इसके बाद श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। आज आषाढ़ पूर्णिमा के साथ-साथ गुरु पूर्णिमा पड़ रही है। इसके साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पहले से सही चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना और निवेश करना आपके लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा।
वृषभ राशि:
भाग्य आपका साथ देगा और आप जोखिमों से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बहुत अच्छी है, जो एक शुभ संकेत है। यात्रा के योग बन रहे हैं और निवेश करना अच्छा रहेगा। यह समय प्रेम के लिए भी काफी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन राशि:
आपको थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की स्थिति खराब हो सकती है और चोट-चपेट लगने की संभावना है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम चल रही है, लेकिन व्यापार पहले से बेहतर और सही चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशि:
स्वास्थ्य अच्छा है, जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, और व्यवसायिक सफलता मिलेगी। निवेश के लिए भी यह एक अच्छा समय दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापारिक स्थिति अच्छी है। विरोधी थोड़े सक्रिय रहेंगे; हालाँकि वे कुछ कर नहीं पाएंगे, फिर भी डिस्टर्बेंस रहेगा। नीली वस्तु, नीला वस्त्र इत्यादि का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि:
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। भावुकता हावी रहेगी, प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं और संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। हालाँकि, ओवरऑल बहुत अच्छा रहेगा, बस आप इमोशनली परेशान रह सकते हैं। बाकी सब ठीक-ठाक है, निवेश करना उचित होगा और शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला राशि:
गृह कलह के संकेत हैं, इसलिए घरेलू चीजों को शांतचित्त होकर निपटाएं। भूमि, भवन या वाहन में निवेश करना अच्छा होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम चल रही है, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखना या नीला वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
पराक्रम रंग लाएगा और व्यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है तथा अपनों का साथ होगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय है; पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
आमदनी का जरिया बढ़ेगा, आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। अभी नया निवेश मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है, व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं, पिता व्यवसाय में सहायक हो रहे हैं, अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
आय के नए-नए माध्यम बनेंगे। किसी को रुपये-पैसे दिए हैं या कहीं पैसा वगैरह फंसा है, तगादा करिए निकल जाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

























