BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 3 जुलाई: कन्या राशि वालों आज कुछ पारिवारिक समस्या के चलते आप परेशान रहेंगे, कार्य क्षेत्र में साथी लोगों से विरोध होगा

आज 3 जुलाई 2026 आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक है। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो आज मकर राशि में ही संचरण करेंगे। जहां पर वह कर्क राशि में विराजमान गुरु से आमने-सामने हैं, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष – आज नए लोगों से मिलना होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। कोई रुका हुआ पूर्ण कार्य पूर्ण होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़ा दायित्व मिल सकता है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग हो सकती है।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। हालांकि आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज के दिन अच्छा नहीं है। आज कार्यक्षेत्र में अवरोध होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। आज विवादों से दूर रहे।

मिथुन – आज का दिन आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ा हो सकता है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक नुकसान का रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आज अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।

कर्क – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में आज बड़ी सफलता मिलेगी। आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज स्थानांतरण के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह – आज का दिन आपको बड़ी कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी लंबी पार्टनर से मैं आप शामिल हो सकते हैं। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। बिजनेस में बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। करियर के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कन्या – आज कुछ पारिवारिक समस्या के चलते आप परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में साथी लोगों से विरोध होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है। करियर के लिए प्रयास जारी रखें। पारिवारिक मतभेद रहेंगे।

तुला – आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। व्यापार व्यवसाय में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आज आपको दबाव के साथ कार्य करना होगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में विरोध होगा। आज यात्रा आदि में सावधानी रखें। दुर्घटना संबंधी योग बन सकते हैं।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में बड़ी मुनाफे की प्राप्ति होगी।

धनु – आज का दिन आपके लिए कामयाबी से भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे। किसी नए बिजनेस की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज आप एक नई टीम बनाने में सफल होंगे। आर्थिक समस्या का निदान होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज मित्रों से परिजनों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आर्थिक बड़े निर्णय लेना आपके लिए संभव नहीं होगा। व्यापार में स्थिति बिगड़ सकती है। आज विरोधी आप पर अपना प्रभाव बढ़ा सकते हैं। किसी नए कार्य को लेकर कार्य योजना असफल होगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। किसी का स्वास्थ्य परिवार में बिगड़ सकता है।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि अपने मित्रों के साथ आज आपका विरोध हो सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। व्यापार क्षेत्र में विरोधी बढ़ेंगे। आज आपको आर्थिक नुकसान की संभावना है।

मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज घर में परिवार के लोगों के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपने परिवार बच्चों के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।

Related Posts