BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 26 जून: वृश्चिक राशि वालों निवेश अभी ना करें, खर्च की अधिकता रहेगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है

आज 26 जून 2026 ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 22 मिट तक रहने वाली है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज निर्जला एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। आज विशाखा नक्षत्र के साथ सिद्ध और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो दोपहर 12:33 पी एम तुला राशि में रहेंगे और इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

मेष राशि

एक बड़ी शुभता के साथ आएगी और दांपत्य में सुधार होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शारीरिक स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम है। प्रेम की स्थिति काफी लाभप्रद है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। तो एक शुभता बनी रहेगी, रंगीन बने रहेंगे, छुट्टी समय से महसूस करेंगे और प्रेम के लिए ये अत्यधिक अच्छा समय है, मेल-मिलाप के लिए अत्यधिक अच्छा समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि-

थोड़ा डिस्टर्बिंग टाइम है। छोटी-मोटी सर्दी, बुखार या मौसमी चीजें आपको परेशान करेगी। प्रेम संतान अत्यंत शुभ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ है। लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा हर चीजों में, थोड़ा सा चिड़चिड़ापन आपका रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा। भावुकता से आपको थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा, महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखिए, प्रेम संतान पर ध्यान दीजिए, व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। कर्क राशि। स्वास्थ्य में सुधार, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि

पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है, निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। प्रेम में अपनापन बना रहेगा थोड़ी दूरी के साथ। गणेश जी को प्रणाम करना और मूंग की दाल दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि

धन का आगमन बढ़ेगा, कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे, लेकिन अभी जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा ना लगाएं और निवेश अभी ना करें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत बेहतर, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय अच्छा होगा। कोई भी सुगंधित द्रव्य, परफ्यूम इत्यादि दान करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि

सौम्यता बरकरार रहेगी, शुभता बरकरार रहेगी, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। नए प्रेम के लिए यह सूटेबल समय नहीं है, बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। धन का निवेश करने के लिए भी उचित समय है। मसूर की दाल दान करना या लाल कपड़े इत्यादि दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

निवेश अभी ना करें, खर्च की अधिकता रहेगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। तो एक अच्छी स्थिति रहेगी और कोई भी निवेश करें, तो थोड़ा मेटल में निवेश करना, खासकर पीली धातु में निवेश करना आपके लिए उचित होगा और लोहे की वस्तु दान करना आपके लिए उचित होगा।

धनु राशि

आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा और निवेश के लिए उपयुक्त समय। लोहे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ है। कोई भी सुगंधित द्रव्य दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य सुधर चुका है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ हो रही है। निवेश आप कर सकते हैं। पीली वस्तु का दान, चने की दाल इत्यादि दान करना शुभ होगा।

मीन राशि

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं सायं काल तक, थोड़ा बच के पार करिए। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा और कोई भी दही इत्यादि का दान करना या चावल का दान करना, चीनी का दान करना, कुछ भी एक सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा लेकिन दूध का दान मत करिएगा।

Related Posts