BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 21 मई: मिथुन राशि वालों स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान दीजिए और पिता से अनबन ना रखिए, सरकारी तंत्र से पंगेबाजी ना करिए

आज 21 मई 2026, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पुष्य, आश्लेषा नक्षत्र के साथ गण्ड, वृद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। घर में थोड़ा कलह हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अति शुभ समय। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- थोड़ी खर्च की अधिकता जरूर रहेगी लेकिन व्यावसायिक सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम में समीपता आएगी, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, आपकी आज्ञा का पालन करेगी, आपसे जुड़ेगी, बॉन्डिंग अच्छी होगी। शुभ समय, हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान दीजिए और पिता से अनबन ना रखिए। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी ना करिए, राजनीतिक स्थिति थोड़ी कमजोर दिख रही है। इतनी सारी चीजों के बाद भी शुभता में वृद्धि होती हुई दिख रही है और शुभता आपकी बढ़ेगी। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा जुड़ेंगे। यदि आप प्रेम में हैं तो ‘फुल ऑफ लव’ फील करेंगे और बहुत अच्छी स्थिति आपकी प्रेम में समीपता की रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी और एक बहुत ही शुभ समय कहा जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। आपकी स्थिति बहुत अच्छी दिखाई पड़ रही है, स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। आप नए-नए व्यवसाय से जुड़ेंगे जिससे आपकी व्यवसायिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे और पिता की स्थिति भी अच्छी होगी। पैतृक संपत्ति की स्थिति अच्छी होगी और यह अत्यंत शुभकारी रहेगा। गड़बड़ यह होगा कि खर्च की अधिकता रहेगी, यद्यपि कि शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन कर्ज की स्थिति आ सकती है। ऐसे में लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि की, इन्हें सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता को लेकर के या अनजाना भय आपको परेशान करेगा, जिससे मन थोड़ा चिंतित जरूर रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी रहेगा, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। लव अब मैरिज में की तरफ जाएगा यानी लव मैरिज के योग बनने लगेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है, यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बहुत अच्छा। आप हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा और व्यवसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ एक थोड़ी उग्रता के साथ जरूर रहेगा लेकिन एक रियल्टी चेक होगा, दोनों रियली एक दूसरे को जानेंगे और बहुत अच्छी, आवरण हटेगा, पर्दा हटेगा एक दूसरे से और वो शुभ होगा। तो स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की, सरकार से जुड़ने का मौका मिलेगा, सरकारी नौकरी का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा पर प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, भाग्य बहुत अच्छा काम करेगा। यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, शुभ समय रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति काफी अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस बनी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ होगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। प्रेम में थोड़ा तू-तू मै-मै संभव है। बच्चों को लेकर के मन थोड़ा उदासीन हो सकता है। बाकी व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Posts