आज 26 मई 2026, मंगलवार का दिन है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और पुरुषोत्तम मास का 11वां दिन है. आज रवि योग बन रहा है लेकिन इसके साथ ही भद्रा का भी साया रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। थोड़ा छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेंगी। प्रेम का साथ होगा, संतान का साथ होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा, सरकारी तंत्र से कुछ ना कुछ लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय होगा, थोड़ा डिस्टर्बिंग टाइम ज़रूर हो सकता है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि– भावनात्मक संबंधों में थोड़ा तू-तू मैं-मैं हो सकता है, बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा, महत्वपूर्ण निर्णय भी थोड़ा रोक दीजिए। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है, हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि– भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। नव व्यापार का आगमन हो सकता है। प्रेम में नयापन होगा, संतान की स्थिति अच्छी होगी। अत्यंत शुभकारी समय। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि– धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन अभी पैसे कहीं ना लगाएं, लेन-देन ना करें, नुकसान होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान भी अच्छे से है, व्यापार बहुत अच्छा है। जुबान पे काबू रखें। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि– ऊर्जावान बने रहेंगे, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन कोई ऐसी बड़ी नुकसान का समय नहीं है। प्रेम संतान का साथ होगा, व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़ी सी ड्राइनेसरहेगी, उसपे ध्यान दीजिए। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशि– कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा, सरकारी तंत्र का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि- भाग्य साथ देगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, फिर भी किसी तरीके की कोई रिस्क ना लें, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम में है तो प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।















