
आज 24 नंवबर 2026 दिन मंगलवार, आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रात को 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। साथ ही आज कार्तिक स्नान का अन्तिम दिन, देव दीवाली, भीष्म पञ्चक समाप्त, गुरु नानक जयन्ती, पुष्कर स्नान, कार्तिगाई दीपम्, कार्तिक अष्टाह्निका विधान पूर्ण, कार्तिक रथ यात्रा, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, कार्तिक पूर्णिमा, अन्वाधान, उत्तम मन्वादि, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…






मेष राशि:
पिछले कुछ समय से कार्यों में चल रहे व्यवधान दूर होंगे. आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति आप को फायदा ही देगी. अपनी ईगो और गुस्से जैसी कमियों पर काबू पाएं. हिसाब-किताब के मामले में कुछ गलतियां हो सकती हैं. व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी. अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना भी जरूरी है।

वृष राशि:
आज परिस्थितियां बहुत ही सकारात्मक रहेंगी. किसी मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी. अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आपके खुद के कार्यों में व्यवधान आएंगे. दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर ना लादें. पब्लिक डीलिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय आज फायदेमंद स्थिति में रहेंगे. घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहेगा. बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रहेगी।


मिथुन राशि:
दिन सुखद व्यतीत होगा. युवाओं का करियर से संबंधित कोई प्रयास सफल होने की पूरी संभावना है. ध्यान रखें कि किसी खरीदारी के सिलसिले में धोखा हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है. परंतु अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, साथ ही मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे. सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
कर्क राशि:
मकान अथवा जमीन से संबंधित रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे. वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी प्रकार की गलती हो सकती है. साझेदारी के व्यवसाय में कार्य में विभाजन को लेकर टकराव उत्पन्न होगा. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा. असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है।
सिंह राशि:
अगर स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसके फलीभूत होने का अनुकूल समय है. दूसरों की मदद करने से पहले अपने समय और सामर्थ्य का भी ध्यान रखें. व्यवसायिक कार्य सुचारु रुप से चलते रहेंगे. परंतु अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें. घर-परिवार को प्राथमिकता देना संबंधों को मधुर बनाएगा. ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ में जाने से बचें।
कन्या राशि:
जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला हल होगा. किसी नजदीकी व्यक्ति से किसी मुद्दे पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है. शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं. व्यवसाय से संबंधित किसी भी नए कार्य में आज दिलचस्पी ना लें. लेनदेन को लेकर कुछ गलतियां हो सकती हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे. अपनी दिनचर्या संयमित रखें।
तुला राशि:
अपनी मेहनत और योग्यता से आप कोई लक्ष्य हासिल कर लेंगे. पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, वर्तमान में ही रहना सीखें. आर्थिक मामलों में और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है. किसी पुराने मित्र के साथ अचानक मुलाकात से सुखद अनुभूति होगी. स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।
वृश्चिक राशि:
परिवार की किसी समस्या का हल निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा. अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें. फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं. पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. रिस्क जैसे कार्यों में रुचि ना लें. चोट लग सकती हैं।
धनु राशि:
दिन का अधिकतर समय फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा और आप को मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे. दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें. कोई भी लेनदेन ना करें. व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें. पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता और गहरा होगा. स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं चलती रहेगी।
मकर राशि:
आपकी तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है. अपने काम पर ही एकाग्र रहें. बिना अनुभव के किसी भी तरह की जिम्मेदारी ना लें. कुछ कार्यों में दिक्कतें व परेशानियां आएंगी और अपेक्षित लाभ भी कम होगा. परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य रहने से खुशनुमा माहौल बनेगा. कोई पुराना रोग दुबारा उठ सकता है. जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है।
कुंभ राशि:
पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और जीवन स्तर अधिक बेहतर होगा. कुछ लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं. अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें. व्यवसाय में महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी. मार्केटिंग तथा पब्लिक डीलिंग करने के लिए समय अनुकूल हैं. विवाहित संबंधों में इमोशनल लगाव रखना जरूरी है. महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि:
कोई सरकारी मामला रुका हुआ है, तो आज हल हो सकता है. गुस्सा और लापरवाही से समस्याएं और अधिक बढ़ेगी. अपरिचित लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें. व्यवसाय में कोई बड़ा आर्डर या डील कैंसिल होने की आशंका है. पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेंगी।



