आज 1 जून 2026, दिन सोमवार, अधिक मास की ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज पुरुषोत्तम मास का 16वां दिन, इष्टि, विंछुड़ो, गण्ड मूल, आडल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा शाम को 7 बजकर 8 मिनट तक वृश्चिक राशि संचरण करेंगे। वहीं उसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 7 बजकर 08 मिनट रहेगा। उसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय बेहतर है, फिर भी थोड़ा सर की परेशानी, नेत्र की परेशानी हो सकती है या पुराने चोट जो सर में होंगे वह उभर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय बहुत ही उज्जवल भविष्य वाला है। आप निवेश कर सकते हैं, नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ आपकी अच्छी दिख रही है। प्रेम की स्थिति अच्छी है, समीपता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी स्थिति नए प्रेम में जाने की है। जो लोग प्रेम में चल रहे हैं, उनकी स्थिति थोड़ी ड्राई सा रहेगा, थोड़ा प्रैक्टिकलिटी रहेगी उसमें। जो लोग शादीशुदा हैं, जीवनसाथी भरपूर सहयोग के साथ आपके चल रहे हैं। यह पर्सनल लाइफ आपकी अच्छी चल रही है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छी है। रौब-रूआब बना हुआ है। बहुत अच्छी ऊर्जा आप में है। सरकारी तंत्र से लाभ मिल रहा है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह धनदायक समय है। अभी निवेश के लिए बहुत ही सुखद समय है, धन कमाने के लिए सुखद समय है। व्यापारिक दृष्टिकोण से नए-नए स्थिति बन रही है आपकी, तो जो लोग किसी भी तरीके का काम करते हैं, उनके लिए बहुत अच्छा है। प्रेम की स्थिति में ऑप्शन के चक्कर में थोड़ा तू-तू मैं-मैं की स्थिति हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं वह थोड़े कन्फ्यूज्ड रहेंगे चुनाव करने में। और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए बड़ी अच्छी स्थिति है। एकदम जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा सानिध्य अच्छा रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। तो एक सुखद समय का निर्माण हो रहा है। रोमांटिक बने रहेंगे, लव लाइफ आपकी बड़ी अच्छी है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि, सरकारी तंत्र से पंगेबाजी ना करें। पिता के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा है। प्रेम में बड़ी समीपता है। संतान आज्ञा का पालन कर रही है और प्रेम की स्थिति यह है कि दोनों एक से हो गए हैं, एकाकार चल रहा है चीजें। जो लोग विवाहित हैं, बहुत मधुर संबंध बना हुआ है और जो लोग सिंगल हैं उनकी स्थिति भी बहुत अच्छी है, बिल्कुल फाइनल होने के, उनके रिलेशनशिप में आने की पूरी तैयारी हो चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आपका बहुत अच्छा समय चल रहा है। किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं। निवेश के लिए उचित समय है, आप आगे बढ़ सकते हैं। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। बस भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह बहुत अच्छा समय है लेकिन जो व्यापार चल रहा है उसको अभी चलने दीजिए। अभी नया निवेश के लिए उचित समय नहीं है। जो लोग सिंगल है, अभी वो सही निर्णय नहीं ले पाएंगे प्रेम के लिए। जो लोग प्रेम में चल रहे हैं, बहुत सावधानीपूर्वक क्योंकि पोसेसिवनेस आपके टूटन का कारण बन सकता है। हालांकि ये टेम्पररी टूटन होगी। और जो लोग शादीशुदा हैं, उनकी स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा, सरकार से जुड़कर आप काम कर रहे हैं। किसी भी तरीके के निवेश के लिए अत्यधिक ऊर्जा मिलेगी और निवेश बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक मामले आपके बहुत अच्छे चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी चल रही है। और नयापन सा दिख रहा है प्रेम में। जो लोग शादीशुदा है उनकी स्थिति थोड़ी मध्यम है, किसी न किसी कारणवश ड्राइनेस चल रही है। जो लोग प्रेम में नहीं है, नए प्रेम का आगमन दिख रहा है। तो एक बड़ा ही अच्छा समय ओवरऑल आपकी स्थिति में दिखाई पड़ रहा है। लाल वस्तु का पास रखना आपके लिए उचित होगा।
कन्या राशि
व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह बहुत शुभ समय है। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। प्रेम की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। प्रेम में परिपक्वता आ रही है। सिंगल लोगों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। अभी नए प्यार में जाने प्रेम में जाने के लिए। जीवन साथी के साथ अच्छी स्थिति होने लगी है। आप कदम से कदम मिलाकर चलने लगे हैं, एक दूसरे को समझने लगे हैं। तो ओवरऑल एक ये सही समय है, व्यापार के लिए ज्यादा अच्छा है। निवेश के लिए भी थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी कंफ्यूजन वाली है। अभी निवेश मत करिएगा नुकसान हो सकता है। जुबान पर काबू रखिएगा नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सरकार से पंगेबाजी मत करिएगा और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
सौम्यता बनी हुई है। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी सी खरता, थोड़ी ड्राइनेस दिख रही है। प्रेम मध्यम दिख रहा है। और एक टूटन की स्थिति दिख रही है, नए प्रेम की अभी कोई तैयारी नहीं दिख रही है। पर्सनल लाइफ आपकी अभी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। लेकिन इतनी सारी एडवर्स सिचुएशन में भी शुभता बनी रहेगी और आप खुशहाल जीवन जी पाएंगे। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी खटपट वाली है। थोड़ा ध्यान देकर के आपको चलना पड़ेगा। लेकिन, सही निर्णय लेंगे। प्रेम में है, लेकिन दिमाग काम कर रहा है। केवल हारमोंस काम नहीं कर रहे हैं, सही निर्णय लेंगे आप। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नव प्रेम का आगमन हो सकता है, जो लोग सिंगल हैं। शादीशुदा लोगों के लिए वरदान सा समय है, लेकिन ऑप्शन पर विचार मत करिएगा। थोड़ा कंट्रोल रहिएगा, अपनी चंचलता पर काबू रखिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय कहा जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि
स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं दिख रही है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। जो लोग प्रेम में चल रहे हैं, वह किसी कारणवश ब्रेकअप सा महसूस कर रहे हैं, कुछ परेशानी का अनुभव कर रहे हैं। अभी जो लोग सिंगल हैं, उनको नए प्रेम में जाने की स्थिति नहीं दिखाई पड़ रही है। जीवनसाथी की स्थिति काफी अच्छी है जो लोग विवाहित हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय है। ज्ञानवान बने रहेंगे और ज्ञानार्जन के लिए बहुत अच्छा समय है। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, निवेश के लिए उचित समय। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति काफी शुभ है। संतान की स्थिति काफी शुभ है। जो लोग सिंगल हैं बहुत जल्दी नव प्रेम का आगमन होगा। जो लोग प्रेम में हैं, बस थोड़ा सा ध्यान रखिएगा, ऑप्शन पर मत दिमाग रखिएगा क्योंकि आपके पंचम भाव में तीन-तीन ग्रह बैठे हैं और सारे शुभ ग्रह हैं। तो, इसलिए इस समय बड़े अच्छे-अच्छे अपॉर्चुनिटी बड़े अच्छे-अच्छे ऑप्शन आएंगे, लेकिन अगर विचार किया आपने तो गड़बड़ हो जाएगा क्योंकि ऑलरेडी बड़े अच्छे रिलेशनशिप में आप चल रहे हैं जो परिपक्व हो चुका है। शादीशुदा जीवन थोड़ा मध्यम है। व्यापार आपका बहुत अच्छा है। कोर्ट कचहरी में विजय पा रहे हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि
भाग्यवान बने रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित अभी रहेगा। लग्न का शनि अभी परेशान ऑन एंड ऑफ करता रहेगा। प्रेम की स्थिति भाग्यकारी है, संतान की स्थिति भाग्यकारी है। कोई नए प्रेम की स्थिति नहीं बन रही है, जो चल रहा है वही चलेगा। उसमें भी थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहता है आपका। बड़े उतार के साथ थे, अब चढ़ाव की स्थिति में आए हैं। भाग्य साथ दे रहा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय है। कंफ्यूज मत होइएगा। सही समय पर सही निर्णय लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
















