आज 5 मई 2026 ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज ज्येष्ठा, मूल नक्षत्र के साथ शिव और सिद्ध योग बन रहा है। इसके साथ ही आज अंगारकी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद धनु राशि में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि
सायं काल तक थोड़ा सा बच के पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसके बाद अनुकूल हो जाएगा। प्रेम संतान की स्थिति ऑलरेडी बहुत अच्छी चल रही है, व्यापार भी आपका सही चल रहा है और एक अच्छी स्थिति में। बस स्वास्थ्य पे अभी थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
जो भी इंपॉर्टेंट है लाइफ के लिए, उसको सायं काल से पहले निपटा लें। इसके बाद थोड़ा दो सवा दो दिन के लिए खराब समय होगा। बाकी प्रेम संतान, व्यापार आपका अच्छा है, नौकरी चाकरी की स्थिति अभी अनवरत जारी है। अच्छी स्थिति है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। सायं के बाद जीवन आनंदित रहेगा। एक मिला-जुला सा फल है। ये दिवस अच्छा जाने वाला है आपका। स्वास्थ्य के मामले में, प्रेम संतान के मामले में, व्यापार के मामले में, करियर के मामले में वंडरफुल टाइम। सरकार से जुड़े रहे हैं, आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, कॉन्ट्रैक्ट आपको मिल रहे हैं, शुभ है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि
थोड़ा डिस्टर्बिंग टाइम है। नुकसान नहीं है कोई, लेकिन डिस्टर्बेंस रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़े अपोजिटर भी सक्रिय होते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा है, लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
भावनाओं पर काबू रखकर कोई निर्णय लीजिएगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा है, पीली वस्तु पास रखना अच्छा होगा।
कन्या राशि
गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि-भवन-वाहन की खरीददारी का योग बनेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों के साथ की वजह से कुछ व्यापार में नया करने के संकेत दिख रहे हैं। प्रेम-संतान अच्छा है और स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
धन आगमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशि-
धनु राशि वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। ज़रूरत के अनुसार चीज़ें उपलब्ध हो रही हैं। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय के लिए लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि
मकर राशि वालों का मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। घबराहट और बेचैनी की समस्या शाम तक बढ़ सकती है। हालांकि, आर्थिक स्थिति काफ़ी अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति भी सुखद है। व्यापार के लिए यह शुभ समय है। उपाय के लिए सफ़ेद वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आय के नए मार्ग खुलेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ होगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है और यात्रा के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। उपाय के लिए हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
मीन राशि वालों की व्यापारिक स्थिति मज़बूत होगी और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में सुखद अनुभव होगा। उपाय के लिए पीली वस्तु अपने पास रखें।

















