खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

IAS के.संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक व महालेखाकार पद की ली शपथ

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यालय 10 बहादुर शाह जफर मार्ग पर नई दिल्ली में स्थित है . इस संस्था के प्रमुख की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और उनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र, जो भी पहले होगा, की अवधि के लिए होता है…

 

नईदिल्ली (ए)। वर्ष 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी के. संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक व महालेखाकार (सीएजी) का पदभार संभाल लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उनको पद की शपथ दिलाई। के. संजय मूर्ति ने हिंदी में शपथ ली।

उनकी नियुक्ति गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह हुई है जो इस पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित कई अन्य गण्यमान्य अतिथि मौजूद थे। मूलत: आंध्र प्रदेश से संबंध रखने वाले के. संजय मूर्ति ने प्रदेश में शिक्षा सचिव से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। डीसी के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

अपनी नियुक्ति से पहले वह केंद्र में उच्च शिक्षा सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी नियुक्ति को गत 18 नवम्बर को राष्ट्रपति की तरफ से मंजूरी मिल गई थी जिसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय (आर्थिक कार्य विभाग) के सचिव अजय सेठ की ओर से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी की गई।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश कैडर के कई आईएएस अधिकारी इस समय केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पीएमओ कार्यालय से लेकर अब सीएजी जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी प्रदेश से संबंध रखने वाले अधिकारी की नियुक्ति होना बड़ी बात है। के. संजय मूर्ति प्रदेश में मौजूदा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से सीनियर अधिकारी हैं यानी के. संजय मूर्ति का बैच वर्ष 1989 है तथा प्रबोध सक्सेना का बैच वर्ष 1990 है।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यालय 10 बहादुर शाह जफर मार्ग पर नई दिल्ली में स्थित है। इस संस्था के प्रमुख की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और उनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र, जो भी पहले होगा, की अवधि के लिए होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button