खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

IAS भुवनेश कुमार बने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नए सीईओ

आईएएस भुवनेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र से स्नातक किया है और वह गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। भुवनेश कुमार ने बीते बुधवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार ग्रहण किया। भुवनेश कुमार उत्तर प्रदेश कैडर 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास केंद्र और राज्य स्तर पर काम करने का लंबा अनुभव है।

भुवनेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र से स्नातक किया है और वह गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं। केंद्र सरकार में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) में संयुक्त सचिव और अब अतिरिक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं भी चुके हैं।

यूआईडीएआई के सीईओ के रूप में भुवनेश कुमार अब आधार प्रणाली के सुचारू संचालन और नागरिकों के लिए इसे और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। गौरतलब है आधार कार्ड देश में पहचान और सेवाओं की कुशलता के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है।

भुवनेश कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने सचिव वित्त, सचिव MSME, सचिव तकनीकी शिक्षा, और भूमि राजस्व विभाग के संभागीय आयुक्त के रूप में भी कार्य किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button