छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा ने जिला रायपुर ग्रामीण की समीक्षात्मक बैठक लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

रायपुर। अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिला रायपुर (ग्रामीण) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में रायपुर (ग्रामीण) जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में नये जिले के पुनर्गठन के पश्चात उपलब्ध बल एवं भौतिक संसाधनों की समीक्षा कर आगामी चुनौतियों से निपटने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

राजपत्रित अधिकारियों को योजनाबध्द तरीके से कार्य करने, कार्यक्षमता में वृध्दि कर गुणवत्तापूर्ण पर्यवेक्षण करने, प्रत्येक घटना की समीक्षा कर अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को औचित्यपूर्ण निर्देश देने, थानों के कार्यों के मात्र पर्यवेक्षण तक सीमित न होकर कार्य में गुणवत्ता सुधार लाने के निर्देश दिये गये।

हाल में हुई चाकूबाजी की घटनाओं की समीक्षा करते हुए मादक पदार्थ, अवैध शराब के कारोबार/बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने, अवैध हथियार रखने वालों/चाकूबाजों, अड्डेबाजी करने वालों, गुण्डा बदमाशों एवं जुआ/सट्टा के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराध चालान, लंबित शिकायतों, सायबर संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए निराकरण के निर्देश दिये गये। औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक कदम उठाने निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button