छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक तथा पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर लगाया अशोक स्तंभ व स्टार

रायपुर। आज दिनांक 11.06.25 को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में दो पालियों में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह व जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रथम पाली में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिला रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक अमन कुमार रमन कुमार झा एवं उप पुलिस अधीक्षक अजय वर्मा के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर एवं कैप पहनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा निरीक्षक नरेश पटेल, श्रुति सिंह, मंजूलता राठौर एवं लता चौरे के कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर सभी को शुभकामनाएं दी गई।

द्वितीय पाली में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये गये कार्याे की समीक्षा कर एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराध, गंभीर अपराध के निराकरण, तथा सीसीटीएनएस, आई-4 सी के समस्त पोर्टलो में एंट्री के साथ ही एनडीपीएस, पशु तस्करी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों में फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन कर अपराध से अर्जित संपत्ति का अटैचमेंट एवं जप्त वाहन के राजसात एवं नीलामी की कार्यवाही तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस की कार्यवाही करने एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले, अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट एवं अवैध पार्किंग के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही रैंक वार चुनौतियों को स्वीकार कर बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिये गये।

सभी थानों के सी.सी.टी.एन.एस. आरक्षकों सहित थाना स्टॉफ को विवेचना, सायबर अपराध में उपयोगी आई-4-सी के सभी पोर्टल की जानकारी हेतु प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर जानकारी दी गई साथ ही सभी स्टॉफ को पोर्टल फ्रेंडली बनाने के लिए विशेष पहल करने हेतु राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button