छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG डॉ.आनंद छाबड़ा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन्टर स्टेट कॉर्डिनेशन की ली मीटिंग, 09 जिलों के SP हुए शामिल

बैठक में आईजी दुर्ग रेंज सहित छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के कुल 09 जिलों के एस.एस.पी./एस.पी. हुयें शामिल…चुनाव को शांति पूर्ण कराने हेतु अपराध नियंत्रण, अवैध नशीले पदार्थ गांजा, शराब आदि तस्करी रोकने बॉर्ड सील करने के संबंध में बनी रणनीति…

राजनांदगांव। आज दिनांक 14.07.2023 को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा द्वारा अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इन्टर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक के जिला राजनांदगांव आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अभिषेक मीना द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

तत्पश्चात कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के सभागृह में इन्टर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेंज से जिला राजनांदगांव के एस.एस.पी. अभिषेक मीना, कबीरधाम के एस.पी. श्री अभिषेक पल्लव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एस.पी. सुश्री अंकिता शर्मा, एवं मोहला-मानपुर-अं.चौकी के एस.पी. रत्ना सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित हुये तथा मध्यप्रदेश से जिला डिंडोरी के एसपी संजीव कुमार सिन्हा, मण्डला के एसपी रजत सकलेचा, बालाघाट के एसपी समीर सौरभ व महाराष्ट्र से जिला गोंदिया के एसपी निखिल पिंगले एवं गढ़चिरौली के एसपी नीलोतपल वर्चुअल रूप से बैठक में सम्मिलित हुये।

इन्टर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग में मुख्य रूप से अगामी विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने हेतु चर्चा की गई। जिसमें सीमापार से अवैध ड्रग्स, गांजा, शराब तस्करी रोकने एवं तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने तथा सीमावर्ती जिलों के स्थाई वारंटियों की धरपकड़ व गांजा, शराब तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु चर्चा की गई।

अन्तर्राज्यी सीमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आपसी समनवय स्थापित कर सूचना का आदान प्रदान कर नक्सलियां के खिलाफ ऑपरेशन चलाने हेतु पुलिस महानिरीक्ष दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा निर्देशित किया गया। एस.एस.पी. राजनांदगांव अभिषेक मीना एवं मीटिंग में सम्मिलित सभी पुलिस अधीक्षकों द्वारा विधान सभा चुनाव के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के पोलिंग बुथ की जानकारी एवं चुनाव के दौरान बार्डर सीलिंग सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button