खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल में पुलिस की दबिश: ऐसे हाल में पकड़े गए युवक-युवतियां की शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस

चुनाव लड़ चुके अशोक चौहान के होटल में पुलिस ने छापा मारा। यहां पुलिस के ऐसे हाल में युवक और युवतियां मिले, कि शर्म से आंखें झुक गईं…

मैनपुरी (ए)। मैनपुरी के पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट में खरपरी के अशोक चौहान देह व्यापार करा रहे थे। अशोक चौहान बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दबिश देकर मैनेजर सहित तीन युवक और तीन युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। देर रात पुलिस ने संचालक सहित सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पकडे़ गए सभी सात लोगों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इंस्पेक्टर क्राइम छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार की देर शाम देह व्यापार की सूचना पर पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट पर दबिश दी थी। इस दौरान वहां मौजूद मैनेजर राज बैस निवासी खरपरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि खरपरी निवासी अशोक सिंह चौहान के कहने पर वह महिलाओं को वहां लेकर आता है। वहां पर देह व्यापार कराता है।

पुलिस ने मौके से तीन कमरों में मिले दो अन्य युवक व तीन युवतियों को भी पकड़ा।युवतियों ने पूछताछ में आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए देह व्यापार करने की बात कबूल की। पुलिस ने होटल संचालक अशोक सिंह चौहान निवासी खरपरी, राज बैस खरपरी, सौरभ निवासी नगला खरा भोगांव, दिव्यांग भारद्वाज निवासी पुराना बाजार बेवर के अलावा फतेहगढ, भोगांव और बेवर की रहने वाली तीन युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को गिरफ्तार सभी छह आरोपी पुलिस ने न्यायालय में पेश किए।

अशोक चौहान फौजी ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। उसने भोगांव विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर पर्चा दाखिल किया था। लेकिन यहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की थी। चुनाव के बाद में अशोक चौहान फौजी ने बसपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। चर्चा ये भी है कि चुनाव में समर्थन न करने के चलते ही कुछ नेताओं के इशारे पर ये कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button