छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अजय यादव ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की, लायसेंसी शस्त्रों को शतप्रतिशत जमा कराने के दिये निर्देश

बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा हेतु पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा दिनांक 12.10.2023 को रेंज के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला बिलासपुर अंतर्गत प्रतिबंधक धाराओं के के अतर्गत दिनांक 10.10.2023 तक की गई जिला बिलासपुर में की गई कुल कार्यवाही 17918, जिला रायगढ 7480, कोरबा 5632, जांजगीर-चांपा 4926, मुंगेंली 3144, गौ.पे.म. 1826, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 2869, सक्ती 3965 एवं जशपुर 10627 कार्यवाही किया जाना पाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से चुनाव संपन्न कराने हेतु अधिकाधिक प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब की बिक्री, संग्रहण, परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु अन्तर्राज्यीय सीमाओं में चेंकिग बढ़ाने तथा कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल के माध्यम से सघन चेकिंग कराते हुए कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

लायसेंसी शस्त्र जमा करने हेतु जिला बिलासपुर में 347, रायगढ़ 333, कोरबा 165, जांजगीर-चांपा 113, मुंगेली 49, गौ.पे.म. 07, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 11, सक्ती 16 एवं जशपुर 12 प्रकरण लंबित पाये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लायसेंशी शस्त्रों को शत्प्रतिशत (मॉनिटरिंग सेल द्वारा छूट दिये गये शस्त्रों को छोड़कर) थाने में दो दिवस के भीतर जमा कराने निर्देशित किया गया। दिनांक 09.10.2023 से लागू आदर्श आचार संहिता के कठोरता से पालन करने निर्देशित किया गया।

थानों में लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर पर्यवेक्षण अधिकारी के मागदर्शन में तामिल करान निर्देशित किया गया। गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही कराते हुए जिला बदर की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। राज्य के बाहर से आने वाले केन्द्रीय सुरक्षा बलों के आवास, परिवहन एवं मूलभूत सुविधाओं संबंध में जानकारी प्राप्त कर इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

उपरोक्त वर्चुअल बैठक में रामगोपालन गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक, रायगढ़ रेंज, डी.रविशंकर, उमनि/वरि.पुलिस अधीक्षक जशपुर, सदानंद कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़, एम.आर.आहिरे, पुलिस अधीक्षक, सक्ती, विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा, संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, चंद्रमोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक, मंुगेली, आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़, योगेश पटेल, पुलिस अधीक्षक, गौ.पे.म. अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा, राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, बिलासपुर शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button