दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जनआशीर्वाद में बदला इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिन, शुभकामनाएं देने उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब

भिलाई। समाजसेवा और जनसरोकारों के लिए पहचान रखने वाले युवा समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिन इस बार जनआस्था और जनसमर्थन का अनूठा उदाहरण बन गया। सोमवार को कोहका स्थित ‘वीरा जी के अँगना’ में आयोजित जन्मोत्सव में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, पुष्पमालाएं और शुभकामनाएं देकर जन्मदिन की बधाई दी। सुबह से देर रात तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा और पूरा आयोजन एक विशाल सामाजिक मिलन समारोह में बदल गया।

भिलाई, दुर्ग, रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, खेल जगत से जुड़े लोग, महिला संगठन, युवा समूह और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोगों का कहना था कि किसी राजनीतिक पद पर न रहते हुए भी एक समाजसेवी के जन्मदिन पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना उनकी लोकप्रियता और जनविश्वास का प्रमाण है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इंद्रजीत सिंह छोटू के सामाजिक योगदान, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वे अपने पूज्य पिता स्वर्गीय बीरा सिंह के सेवा, सहयोग और मानवता के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसकी वजह से समाज के हर वर्ग में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है।

कोहका क्षेत्र के लिए भी यह दिन यादगार रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी समाजसेवी के जन्मदिन पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी पहले कभी देखने को नहीं मिली। प्रदेशभर से आए लोगों ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और सम्मान से भावुक इंद्रजीत सिंह छोटू ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सेवा और मानवता के उन संस्कारों का सम्मान है, जो उन्हें उनके पूज्य पिता स्वर्गीय बीरा सिंह से विरासत में मिले हैं।

उन्होंने यह भी संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे तथा लोगों का स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button